Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहाँ अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को पूरी गम्भीरता से सुना।

Posted on 03 April 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहाँ अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को पूरी गम्भीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जनता दर्शन में लोगों ने अपनी समस्याओं और परेशानियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और स्वयं अपने प्रार्थना पत्र उन्हें सौंपे। जनता दर्शन में महिलाएं एवं अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी उपस्थित हुए।
आज के कार्यक्रम में प्राप्त प्रार्थना पत्रों में लोगों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के अतिरिक्त कृषि पट्टे, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, आर्थिक सहायता, स्थानान्तरण, सड़क निर्माण, भू-अभिलेखों में अनियमितता, राजस्व, नौकरी, निजी इलाज से संबंधित समस्याओं का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने इन सभी प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जनता दर्शन कार्यक्रम में कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र वर्मा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग, सचिव श्री आलोक कुमार, मुख्यमंत्री के परामर्शी श्री आमोद कुमार, सचिव मुख्यमंत्री श्री शम्भू सिंह यादव, विशेष सचिव मुख्यमंत्री श्री पनधारी यादव तथा शासन-प्रशासन के अन्य उच्च अधिकारी मौजूद थे।
प्रजापति सभा लखनऊ के अध्यक्ष अषोक कुमार प्रजापति एंव महामंत्री उमाषंकर प्रजापति तथा रघुनाथ प्रजापति ने अपनी एक संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि उत्तर प्रदेषीय प्रजापति महासभा के तत्वाधान में 5 अप्रैल 2013 को रविन्द्रालय चारबाग में विगत वर्षो की भॅाति होली मिलन समारोह के आयोजन का कार्यक्रम सम्पन्न होने जा रहा है इस समारोह में प्रदेष के समस्त जिलों के प्रतिनिधि भी भाग लेगे। समारोह के मुख्य अतिथि मा0 बलराम यादव पंचायती राज मंत्री उ0प्र0 एंव विषिष्ट अतिथि समाज के प्रदेष अध्यक्ष मा0 गायत्री प्रसाद प्रजापति राज्यमंत्री सिंचाई उत्तर प्रदेष होगे। इसके अतिरिक्त इस समारोह मे मनोरंजन के लिए आरकेस्ट््र्रा के अतिरिक्त समाज के प्रसिद्व भोजपुरी व अवधी भाषा तथा कई नामी गिरामी गायक कलाकार भी भाग लेगे। आयोजक अषोक प्रजापति जी ने आगे यह भी बताया कि इस सम्मेलन में समाज के विकासोन्मुखी निर्णय के साथ साथ तेजस्वी छात्रो व कलाकारों को सम्मनित भी किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in