Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश में एचडीएफसी बैंक की 19 नई शाखाएँ ।

Posted on 02 April 2013 by admin

देश में निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक, एचडीएफसी बैंक ने उत्तर प्रदेश में अपनी 19 शाखाएँ खोली हैं। एचडीएफसी बैंक राज्य के दूरदराज इलाको में ग्राहकों तक पहुँच कर उन्हें विश्वस्तरीय बैंकिंग उत्पाद और सेवाएँ उपलब्ध करा रहा है। देश के दूरदराज के इलाकों में अपनी पहुँच बनाना एचडीएफसी बैंक के बोर्ड द्वारा स्वीकृत उस निर्देश का हिस्सा है, जिसके तहत देश में बैंकिंग सुविधाओं से वंचित 1 करोड़ परिवारों (4 करोड़ व्यक्तियों) को बैंकिंग के दायरे में लाना है। उत्तर प्रदेश में इन नई शाखाओं में कुछ खास स्थान पारा बाजार, पलपर, सिहाली जागीर, राजबपुर, टुंडला, फतेहबाद, खदनी, दिबियापुर, रबूपुरा और डाबरा में खुली हैं। एचडीएफसी बैंक इनमें से कई क्षेत्रों में कामकाज शुरू करने वाला नयी पीढ़ी का पहला निजी बैंक है। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड अरुण मेदिरत्ता ने कहा, “देश के विकास में उत्तर प्रदेश ने हमेशा एक निर्णायक भूमिका निभायी है। हमें भरोसा है कि स्थानीय जरूरतों के लिए खास तौर पर तैयार उत्पादों की पूरी श्रृंखला के चलते हम स्थानीय लोगों के साथ लंबे और परस्पर लाभप्रद संबंध बना सकेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in