Categorized | लखनऊ.

कुख्यात अपराधी अजय उर्फ विजय सिंह का दाहिना हाथ शार्प शूटर एवं कांटैªक्ट किलर अम्बर गोस्वामी उर्फ सोनू गोस्वामी गिरफ्तार ।

Posted on 02 April 2013 by admin

दिनांक 31-03-2013 को एस0टी0एफ0, फील्ड इकाई वाराणसी द्वारा रु0 12,000/- के पुरस्कार घोषित अपराधी अम्बर गोस्वामी उर्फ सोनू गोस्वामी को उसके एक साथी सहित जनपद वाराणसी में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण -
1.    अम्बर गोस्वामी उर्फ सोनू गोस्वामी पुत्र केशव प्रसाद गोस्वामी निवासी ग्राम होलीपुर, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर हाल पता मकान नम्बर स-4/137 के-1, दौलतपुर, पाण्डेयपुर, थाना कैण्ट, जनपद वाराणसी।
2.    संजय उपाध्याय पुत्र लालजी उपाध्याय निवासी स-5/36एफ, बजरंगनगर, थाना कैण्ट, जनपद वाराणसी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण से बरामदगीः
1.    01 अदद पिस्टल 9 डड मय मैग्जीन।
2.    01 अदद कूटरचित ड्राइविंग लाईसेंस राजीव राय के नाम का जिस फोटो अभियुक्त अम्बर गोस्वामी का लगा है।
एस0टी0एफ0 द्वारा पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु अभियान चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्री दुर्गेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, फील्ड इकाई, वाराणसी के नेतृत्व वाली टीम द्वारा रु0 12,000/- के वांछित पुरस्कार घोषित शार्प शूटर एवं कांटैªक्ट किलर अम्बर गोस्वामी उर्फ सोनू गोस्वामी, जो वाराणसी के रूपये पचास हजार पुरस्कार घोषित कुख्यात अपराधी अजय उर्फ विजय सिंह का दाहिना हाथ है, के विरुद्ध कार्यवाही हेतु अभिसूचना संकलन किया जा रहा था। अम्बर गोस्वामी उर्फ सोनू गोस्वामी के संबंध में सूचना प्राप्त हो रही थी कि वह अपने साथियों के साथ भोजूबीर के आसपास किसी व्यवसायी की हत्या करने के उद्देश्य से दिनाॅक 31-03-2013 को आयेगा। उक्त सूचना पर निरीक्षक श्री शैलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम पागलखाना मोड़ पर छिपकर लग गई। संकलित अभिसूचना के अनुसार अभियुक्त अम्बर गोस्वामी के आने पर समय लगभग 1700 बजे सायं उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास एक अदद फर्जी ड्राईविंग लाईसेंस बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ पर अम्बर गोस्वामी उर्फ सोनू गोस्वामी उपरोक्त ने अपने को विजय सिंह गैंग का मुख्य शूटर स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपनी एक 9 डड पिस्टल संजय उपाध्याय पुत्र लालजी उपाध्याय निवासी म0नं0 स-5/36एफ, बजरंगनगर, थाना कैण्ट, जनपद वाराणसी को रखने हेतु दिया है, जो लाजवाब रेस्टोरेण्ट नदेसर का मालिक हैं। अम्बर उर्फ सोनू गोस्वामी द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर संजय उपाध्याय के कब्जे से एक अदद 9 डड पिस्टल पिस्टल मय एक मैगजीन बरामद कर ली गयी तथा संजय उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ पर अभियुक्त अम्बर उर्फ सोनू गोस्वामी ने यह भी बताया कि वरूणा पार क्षेत्र के एक व्यवसायी को रंगदारी न देने के कारण उसकी हत्या करने के उद्देश्य से पवन सिंह उर्फ चिन्टू के साथ वाराणसी आया था, परन्तु चिन्टू सिंह से विवाद होने जाने के कारण यह घटना नहीं कर सका।
गिरफ्तार अभियुक्त अम्बर गोस्वामी वर्तमान में निम्नलिखित 03 अभियोगों में वाॅछित चल रहा थाः-
1.    माह जनवरी वर्ष 2013 में अपने साथी आनन्द शुक्ला(वर्तमान में जनपद कारागार वाराणसी में निरुद्ध) एवं पवन सिंह उर्फ चिन्टू निवासी जरखोर, थाना बबुरी, जनपद चन्दौली, हाल पता संजय नगर कालोनी, रमरेपुर, पहडि़या, थाना कैण्ट, जनपद वाराणसी के साथ फर्नीचर व्यवसायी के मुनीम राधेश्याम पटेल से पैसा लूटने के लिए गोली मारकर हत्या कर दी। इस संबंध में मु0अ0सं0 24/2013 धारा 302/393 भादवि, थाना चेतगंज, जनपद वाराणसी पंजीकृत हुआ।
2.    माह फरवरी वर्ष 2013 में अपने साथी पवन सिंह उर्फ चिन्टू के साथ श्यामधनी यादव, रंगोली रेस्टोरेन्ट मालिक, सारनाथ, वाराणसी को रंगदारी नहीं देने पर अजय उर्फ विजय सिंह के कहने पर रूपये पचास हजार के एवज में गोली मारकर घायल कर दिया। इस संबंध में मु0अ0सं0 43/2013 धारा 307/386 भादवि, थाना सारनाथ, जनपद वाराणसाी पंजीकृत हुआ। मु0अ0सं0-43/2013 धारा 307/386 भादवि, थाना सारनाथ, जनपद वाराणसी।
3.    वर्ष 2012 में अपने साथी श्याम प्रकाश सोनी के साथ वरिष्ठ चिकित्सक एवं आई0एम0ए0 के पूर्व अध्यक्ष डा0वी0पी0 सिंह को अजय उर्फ विजय द्वारा गुण्डा टैक्स माॅगे जाने एवं न दिये जाने पर इसके द्वारा डा0वी0पी0 सिंह को चलती कार में गोली मारी गयी। इस संबंध में मु0अ0सं0 760/2012 धारा 307/120बी भादवि, थाना कैण्ट, जनपद वाराणसी पंजीकृत हुआ।
उपरोक्त के अतिरिक्त गिरफ्तार अभियुक्त अम्बर गोस्वामी उर्फ सोनू गोस्वामी के विरुद्ध निम्नलिखित अभियोग भी पंजीकृत होना ज्ञात हुआ हैः- अपराधिक इतिहास निम्नप्रकार है।
1.    मु0अ0सं0 516/2004 धारा 307/308/506 भादवि, थाना कैण्ट, जनपद वाराणसी।
2.    मु0अ0सं0 187/2010 धारा 307/386 भादवि व 7 सी0एल0ए0एक्ट, थाना कोतवाली, जनपद वाराणासी।
3.    मु0अ0सं0 208/2010 धारा गैंगेस्टर एक्ट, थाना कोतवाली, जनपद वाराणसी।

इस संबंध में मु0अ0सं0 303/2013 धारा 419/420/467/468/471 भादवि थाना कैण्ट, जनपद वाराणसी बनाम अम्बर उर्फ सोनू गोस्वामी एवं मु0अ0सं0 304/2013 धारा 3/7/25 आम्र्स एक्ट, थाना कैण्ट, जनपद वाराणसी में पंजीकृत कराये गये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in