Categorized | लखनऊ.

हत्या की घटना का अनावरण, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Posted on 02 April 2013 by admin

जनपद फिरोजाबाद/थाना दक्षिण
दिनांक 27.03.13 को थाना दक्षिण क्षेत्रान्तर्गत तहसील के पास प्रकाश निवासी रैना थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके संबंध में थाना दक्षिण पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे।
दिनांक 01-04-13 को विवेचना के दौरान प्रकाश में आये तीन अभियुक्तों में से दो अभियुक्तों को थाना दक्षिण पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया । शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं । उल्लेखनीय है कि मृतक प्रकाश का अभियुक्त गजेन्द्र की पत्नी से अवैध संबंध थे । इसी रंजिश को लेकर अपने दो साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना को कारित किया । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-    गजेन्द्र निवासी कस्बा व थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद ।
2-    प्रदीप निवासी रैना थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in