Categorized | लखनऊ.

12 हजार रूपये पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार

Posted on 02 April 2013 by admin

जनपद आगरा/थाना सैया
दिनांक 31.03.13 को थाना सैया पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर शमसाबाद-राजाखेड़ा रोड के पास ग्राम मझारा मोड़ से पुरस्कार घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से अवैध आग्नेयास्त्र बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 26.02.13 को थाना सैया क्षेत्रान्तर्गत श्रेयस ग्रामीण बैंक तेहरा में लूट के इरादे से अज्ञात बदमाशों द्वारा बैंक में घुसकर सहायक प्रबन्धक व कैशियर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके संबंध में थाना सैया पर मु0अ0सं0 46/13 धारा 393/397/307/511/302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना से प्रकाश में आये 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। उक्त घटना में शामिल मुख्य आरोपी अजमेरा उर्फ अजय सिंह फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र, आगरा द्वारा 12 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
इस संबंध में थाना सैया पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.    अजमेरा उर्फ अजय सिंह, निवासी ग्राम जगतूपुरा, थाना मंसूखपुरा, जनपद आगरा।
बरामदगी
1.    01 तमंचा 315 बोर व 03 जीवित कारतूस

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in