Categorized | लखनऊ.

मुठभेड़ के उपरान्त 15 हजार रूपये पुरस्कार घोषित अपराधी अपने साथी सहित गिरफ्तार

Posted on 02 April 2013 by admin

दिनांकः 01-04-2013
जनपद अलीगढ़/थाना टप्पल
दिनांक 31.03.13 को सांयकाल थाना टप्पल पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम रसूलपुर में महताब सिंह के खाली पडे़ मकान में कुछ बदमाश मौजूद हैं। इस सूचना पर थाना टप्पल व क्राइम ब्रान्च की टीम द्वारा मौके पर पहुॅच कर घेरा बंदी करने का प्रयास किया तो बदमाशों द्वारा पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस द्वारा जवाबी फायर किया गया। जिससे एक बदमाश अखिलेश घायल हो गया। पुलिस द्वारा मौके से 02 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश अखिलेश को उपचार हेतु मेडिकल कालेज अलीगढ़ में भर्ती कराया गया है। शेष 07 अभियुक्त भागने में सफल रहे। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त अखिलेश थाना टप्पल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 112/13 धारा 147/148/149/307/302 भादवि में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। इस संबंध में थाना टप्पल पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.    अखिलेश निवासी ग्राम रसूलपुर थाना टप्पल जनपद अलीगढ।
2.    भूपेन्द्र निवासी ग्राम रसूलपुर थाना टप्पल जनपद अलीगढ।
बरामदगी
1.    01 स्वीफट डिजायर कार नं0 यूपी-26-एन-1313
2.    01 पिस्टल 32 बोर देशी, 02 जीवित, 01 खोखा कारतूस
3.    01 तमंचा 315 बोर
4.    01 पौनियाॅ 315 बोर, 16 जीवित, 12 खोखा कारतूस

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in