Categorized | लखनऊ.

बड़े मियाॅ तो बड़े मियाॅ, छोटे मियाॅ सुभान अल्लाह - राजेन्द्र चैधरी ।

Posted on 02 April 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि कहावत है बड़े मियाॅ तो बड़े मियाॅ, छोटे मियाॅ सुभान अल्लाह। अभी तक केन्द्र की कांग्रेस सरकार के इस्पात मंत्री ही श्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अपनी मानसिक कुंठा  का प्रदर्शन कर रहे थे अब उनके साथ नागरिक उड्डयन मंत्री भी सींग तुड़ाकर बछड़ों में शामिल हो गए हैं। केन्द्रीय इस्पात मंत्री तो अब किसी मानसिक चिकित्सालय में भर्ती करने योग्य हो गए हैं। उन्हें न तो अपने पद की गरिमा का ख्याल है और नहीं राजनीतिक मान मर्यादा का। लोक लाज तो उन्हें छू भी नहीं गई है। आपातकाल में वर्तमान इस्पात मंत्री ने माफी मांग ली थी और उन्हें राज्य मंत्रिमण्डल में लेने से तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री राम नरेश यादव ने चैधरी चरण सिंह के कहने पर मना कर दिया था। अब वे श्री मुलायम सिंह यादव पर आक्षेप कर रहे हैं जिन्होने उन्हें गांव से उठाकर प्रदेश में कद और पद दिया था।
जहाॅ तक नागरिक उड्डयन मंत्री का प्रश्न है उन्हें तो उनके पिता पूर्व प्रधानमंत्री मा0 चैधरी चरण सिंह ने ही राजनीति के लायक नहीं समझा था और श्री मुलायम सिंह यादव को ही अपनी राजनीतिक विरासत का दावेदार माना था। चैधरी चरण सिंह ने किसान भाईयों  से कहा था कि अजित सिंह तुम्हारा आदमी नहीं है। सचमुच अजित सिंह ने किसानों की कभी आवाज नहीं उठाई। गरीबों और अल्पंसख्यकों के हितों की कभी लड़ाई नहीं लड़ी। वह अवसरवादी राजनीति के खेल में ही शुरू से लगे रहे और ब्लैकमेंलिंग का धंधा चलाते रहे हैं। अब तक ये जिनके साथ रहे उन्हें धोखा ही देते रहे हैं। इन्हें बस सत्ता सुख चाहिए वह फिर चाहे किसी दल के साथ मिले।
केन्द्रीय इस्पात मंत्री और उनके हमराही बने नागरिक उड्डयन मंत्री दोनों ही दिशाविहीन राजनीति के राही हैं। यह भी तय नहीं है कि वे किस पार्टी में कब तक रहेगें और कब किसे धोखा देकर अलग हो जाएगें। ये आज कांग्रेस के साथ हैं पर इनके निशाने कहीं और पर भी है।
सच तो यह है कि दोनों ही केन्द्रीय मंत्रियों ने श्री मुलायम सिंह यादव के सम्बन्ध में घटिया बहानेबाजी से जनता की निगाहों में अपनी इज्जत गंवा दी है। श्री मुलायम सिंह यादव की पांच दशक की राजनीति साफ सुथरी  और दूरदर्शिता की रही है। किसानों, नौजवानों, अल्पसंख्यकों की लड़ाई पुरजोर तरीके से वे ही लड़ते रहे हैं। मुस्लिमों और किसानों को जितना भरोसा श्री मुलायम सिंह यादव पर है उतना किसी अन्य नेता पर नहीं। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार ने प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर किया है और जनता को तमाम राहतें दी है। प्रदेश की जनता जानती है कि उक्त दोनों केन्द्रीय मंत्रियों का कोई जनाधार नहीं है। वे अनर्गल बयानबाजी करके सिर्फ अखबारी सुर्खियां बटोर रहे हैं और जता रहे हैं कि वे किसी साजिश के मोहरे हैं। उनको जनता की अदालत में जल्दी ही कड़ा सबक मिलेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in