Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस सपा मिलकर आम गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को ठगने का काम कर रहे हैं - भारतीय जनता पार्टी

Posted on 02 April 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने केबिल चैनल बंद किये जाने की घोर निन्दा करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार इस मुद्दे पर राजनीति कर रही हैं। महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने केबिल चैनल प्रसारण बंद किये जाने की घोर निन्दा करते हुये कहा कि कांग्रेस सपा मिलकर आम गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को ठगने का काम कर रहे हैं। सैटअप बाक्स लगाने के नाम पर कम्पनियां मनमाना दाम जनता से वसूल कर उपभोक्ताओं को लूटने का काम रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय प्रसारण मंत्री को पत्र लिखकर 6 महीने की अवधि बढ़ाने की मांग की थी परन्तु केन्द्र सरकार ने कल देर रात प्रसारण बंद करके आम जनता को परेशान करने का काम किया है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि जब केन्द्र की सरकार, प्रदेश सरकार की बात सुनती ही नही है तो समाजवादी पार्टी के मुखिया केन्द्र की यूपीए सरकार को समर्थन क्यों दे रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि सपा और कांग्रेस की मिली भगत से ही केबिल चैनल का प्रसारण बंद हुआ है और कम्पनियांे को दोनों सरकारों लूटने का मौका दे रही हैं।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कल देर रात केबिल चैनल बंद किये जाने की पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जयपाल सिंह, महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा अन्नू, मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह अधिकारी, गिरीश सिंह, आनन्द द्विवेदी, मनीष शुक्ला, सुनील मिश्रा, मीडिया प्रभारी हरिशंकर बाजपेयी, सहमीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू, श्यामजीत सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष रमेश तूफानी, नगर कार्यसमिति सदस्य सुमन शुक्ला, सुनीता बंसल, पुष्पा सिंह चैहान, निर्मला सिंह मंजू, बलवीर सिंह दुआ ने घोर निन्दा करते हुये प्रदेश सरकार से मांग की है कि तत्काल केबिल चैनल प्रसारण प्रारम्भ किया जाये। पूर्व नगर उपाध्यक्ष रमेश तूफानी ने सैटअप बाक्स प्रकरण में हो रही लूट पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर प्रदेश सरकार जल्द ही केबिल चैनल प्रसारण को प्रारम्भ नही करती है तो जनता के मौलिक अधिकारों के लिये भारतीय जनता पार्टी सड़क पर संघर्ष करने के लिये बाध्य होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in