Categorized | लखनऊ.

पुलिस व प्रशासन में आयेदिन होने वाले तबादले गिरती कानून व्यवस्था की एक वजह - जयन्त चौधरी

Posted on 02 April 2013 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद श्री जयन्त चैधरी का देवरिया में किसान पंचायत करने के बाद वैषाली एक्सप्रेस से दिल्ली वापस जाते समय रात में लखनऊ रेलवे स्टेषन पर राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता अनिल दुबे के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत कर उन्हें पुष्पमालाओं से लाद दिया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने चै0 अजित सिंह, जयन्त चैधरी जिन्दाबाद के गगन भेदी नारों से स्टेषन परिसर को गंुजायमान कर दिया। अपने स्वागत से अभिभूत श्री जयन्त चैधरी ने प्लेटफार्म पर उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेष की वर्तमान सरकार अपनी एक वर्ष के कार्यकाल में पूर्णतया असफल रही है। कानून व्यवस्था किसानों के बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान अल्पसंख्यकों के आरक्षण आदि सभी मुददों पर असफल रही है। प्रदेष की कानून व्यवस्था पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। अपराध चरम पर है। पुलिस व प्रषासन दोनों ही निष्क्रिय व पंगु बना दिये गये हैं। उन्होंने आयेदिन होने वाले तबादलों को गिरती कानून व्यवस्था की एक वजह बतायी। लोक लुभावन नारे के साथ सत्ता में आयी सपा सरकार  अपने किसी भी घोषणा पत्र को घोषणा के अनुरूप लागू न करके किसानों नौजवानों छात्रों व अल्पसंख्यकों के साथ सिर्फ छल किया है। उन्होनंे कहा कि उ0प्र0 में खाकी और खादी दोनो ही बदनाम हो चुकी है और जनता का इनसे विष्वास हट चुका है पुनः विष्वास प्राप्त करने के लिए राजनैतिक दलों को अपनी नीति व आरचरण की समीक्षा करनी चाहिए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने व जनहित के मुददों तथा अन्याय व शोषण के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया। श्री चैधरी के साथ रालोद के प्रदेष अध्यक्ष श्री मुन्ना सिंह चैहान भी मौजूद थे।
रालोद नेता अनिल दुबे के नेतृत्व में श्री जयन्त चैधरी का स्वागत करने वाले प्रमुख लोगों में समाजसेवी हरिनारायन सिंह “दाऊ जी”, वसीम हैदर, प्रो0 के0के0 त्रिपाठी, अम्बुज सिंह पटेल, मनोज सिंह चैहान, संजयलाल बाल्मीकि, मो0 अफजल, पं0 रमाषंकर शुक्ला, राजू, नितिन श्रीवास्तव, रवीन्द्र मिश्र, सुधीर गुप्ता, देवनारायन शर्मा महेन्द्र शुक्ला, रामबाबू सुदर्षन आदि प्रमुख थे। राष्ट्रीय लोकदल मध्य उ0प्र0 के अध्यक्ष राकेष कुमार ंिसंह मुन्ना ने बताया कि इसके पूर्व देवरिया जाते समय श्री चैधरी का बाराबंकी में जिलाध्यक्ष अखिलेष वर्मा, गोण्डा में जिलाध्यक्ष जगदीषदत्त पाण्डेय व सिद्वदेव सिंह, बस्ती में जिलाध्यक्ष अषोक कुमार सिंह, तथा गोरखपुर में जिलाध्यक्ष दिलीप जायसवाल, महानगर, अध्यक्ष रमेष सिंह सैंथवार व रजनी कान्त मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार ढंग से स्वागत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in