Categorized | लखनऊ.

शैक्षणिक संस्थान तथा ग्रेटर नोएडा में नवनिर्मित चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु आवश्यक पदों के सृजन के शासनादेश तत्काल निर्गत कर दिए जायें - जावेद उस्मानी

Posted on 01 April 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिए कि नोएडा में पोस्ट ग्रेजुएट बाल चिकित्सालय एवं शैक्षणिक संस्थान तथा ग्रेटर नोएडा में नवनिर्मित चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु आवश्यक पदों के सृजन के शासनादेश तत्काल निर्गत कर दिए जायें। उन्होंने कहा कि चिकित्सीय उपकरणों को चिन्हित करते हुए समितियों की रिपोर्ट का परीक्षण कराकर सक्षम स्तर से अनुमोदन प्राप्त करने के उपरान्त तत्काल क्रय प्रक्रिया प्रारम्भ की जाए। उन्होंने कहा कि सुपर स्पेशियलिटी बाल चिकित्सालय एवं शैक्षणिक संस्थान नोएडा अस्पताल के निर्माणाधीन भवन में संशोधन एवं विस्तार हेतु नक्शे आदि के परीक्षण एवं निर्माण सम्बन्धी प्रकरणों पर विचार करने हेतु एक तकनीकी समिति गठित कर दी जाए। उन्होंने कहा कि नोएडा में पोस्ट ग्रेजुएट बाल चिकित्सालय एवं शैक्षणिक संस्थान के निर्माण कार्य सम्बन्धित निर्माण एजेन्सी द्वारा आगामी 30 जून तक अवश्य पूर्ण करा दिए जायंे। उन्होंने कहा कि सम्बद्ध टीचिंग अस्पताल की ओ0पी0डी0 का संचालन तत्काल प्रारम्भ कराते हुए नवनिर्मित मेडिकल विश्वविद्यालय का एक्ट माह अप्रैल के अन्त तक अवश्य बना लिया जाए।
मुख्य सचिव आज शास़्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में नोएडाध्ग्रेटर नोएडा में चिकित्सा विश्वविद्यालय, मल्टी सुपर स्पेशिलिटी संस्थान को पोस्ट ग्रेजुएट सुपर स्पेशिलिटी बाल चिकित्सालय एवं शैक्षिक संस्थान के रूप में विकसित किए जाने तथा जिला चिकित्सालय आदि के निर्माण के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पोस्ट ग्रेजुएट सुपर स्पेशियलिटी बाल चिकित्सालय एवं शैक्षणिक संस्थान, नोएडा तथा चिकित्सा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा के कार्यालय फर्नीचरध्फर्नीशिंग के चिन्हांकन तथा क्रय के लिए नोएडाध्ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा अलग-अलग समितियां गठित की जायें। समितियांे द्वारा चिन्हांकित किए गए कार्यालय फर्नीचरध्फर्नीशिंग का क्रय कराते हुए यथासमय सुनिश्चित करने की कार्यवाही भी नोएडाध्ग्रेटर नोएडा द्वारा सुनिश्चित करायी जाए।
श्री उस्मानी ने कहा कि नवनिर्मित मेडिकल विश्वविद्यालय में पदों के सृजन के साथ-साथ नए कुलपति की तैनाती नियमानुसार कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही तत्काल प्रारम्भ कर दी जाए, ताकि चिकित्सा विश्वविद्यालय के कार्यों में गति आ सके। उन्होंने कहा कि नोएडा में सामान्य चिकित्सा के साथ-साथ सुपर स्पेशिलिटी की सभी सुविधाएं तथा ट्रामा सेन्टर की स्थापना का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने हेतु कार्ययोजना के तहत तकनीकी सलाहकार की नियुक्ति आदि की विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत की जाए।
बैठक में प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास श्री संजय अग्रवाल, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री जे0पी0 शर्मा, सचिव वित्त श्री मुकेश मित्तल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in