Categorized | लखनऊ.

सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट के कार्यों में तेजी लाई जाये - जावेद उस्मानी

Posted on 01 April 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए हैं कि प्रोजेक्ट के कार्यों में तेजी लाई जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तीन जनपदों-गाजीपुर, लखनऊ एवं मुरादाबाद में पायलट के रूप में 01 मई से सभी थानो में एफ0आई0आर0 आदि कार्य आनलाइन करा दिए जायें। उन्होंने कहा कि इस योजना से नागरिको को आनलाइन शिकायत दर्ज कराने तथा, विभिन्न प्रकार की सत्यापन कराने की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि क्राइम एण्ड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एण्ड सिस्टम (सीसीटीएनएस) एक देशव्यापी योजना है, जिसके अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में चार चरणों में विभाजित करते हुए योजना को लागू किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत समस्त पुलिस प्रणाली कम्प्यूटरीकृत करायी जायेगी। आगामी मई, 2014 तक पूरे प्रदेश में योजना प्रभावी ढंग से लागू कराये जाने हेतु माइलस्टोन निर्धारित कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जाये।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में सी0सी0टी0एन0एस0 योजना की राज्य एपेक्स कमेटी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम नागरिक को घर बैठे बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी समस्याओं का समाधान त्वरित गति से कराया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के लिए थानों एवं पुलिस कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने दें। उन्होंने कहा कि सीसीटीएनएस परियोजना को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कराने हेतु निर्धारित समयसारणी बनानी होगी, ताकि परियोजना के कार्यों में तेजी आ सके। उन्होंने कहा कि परियोजना के कार्यों की निर्धारित बैठक प्रत्येक तीन माह में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित कराकर कार्यों की समीक्षा की जायेगी।
बैठक में प्रमुख सचिव गृह श्री आर0एम0 श्रीवास्तव, पुलिस महानिदेशक श्री ए0सी0 शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक, श्री अरूण कुमार, नोडल अधिकारी सीसीटीएनएस, श्री संदीप सालुन्के, पुलिस महानिरीक्षक, तकनीकी सेवायें श्री असीम अरूण, पुलिस उप महानिरीक्षक, तकनीकी सेवायें सहित बीएसएनएल, ई एण्ड वाई और एनआईआईटी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in