Categorized | लखनऊ.

बगैर सेटटाप बाॅक्स लाखों टेलीविजन बन्द, डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने केन्द्र व प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया ।

Posted on 01 April 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने बगैर सेटटाप बाॅक्स लाखों टेलीविजन के बन्द होने के मुद्दे पर केन्द्र व प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। डा0 बाजपेयी ने इस मामले में करोड़ों की डील हुयी है और दोनों सरकारों ने मोटा भाव लेकर प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है।  पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए डा0 बाजपेयी ने कहा कि आज पहली अप्रैल को भारत सरकार व उ0प्र0 सरकार ने राज्य की जनता को मूर्ख बनाया है। उन्होंने कहा दोनों सरकारों की जनता के प्रति संवेदनहीनता के कारण देश में 90 लाख से अधिक टेलिविजन बंद हो गये। लेकिन बाजार में सेट टाप बाॅक्स की कमी को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने कोई ठोस पहल शुरू नही की। डा0 बाजपेयी ने आरोप लगाया कि केन्द्र की सरकार का ऐयरटेल, विडियोकान, रिलायन्स डीस टी0वी0 से करोड़ों की डील हुयी है। जिसमे प्रदेश सरकार भी शामिल है, क्योंकि जब पहले से पता था कि 31/03/2013 को प्रसारण बन्द हो जायेंगे और बाजार में सेट टाप बॅाक्स उपलब्ध नही है तो 30/03/2013 तक इंतजार करने की क्या आवश्यकता थी।  डा0 बाजपेयी ने कहा कि ऐसा कौन सा कहर बरपा कि 31/03/2013 से सेट टाप बाॅक्स लगावाने की समय सीमा नही बढ़ सकती थी। जबकि सीमित समय व सीमित सेट टाप बाॅक्स की उपलब्धता के कारण कालाबजारी भी हो रही थी।
डा0 बाजपेयी ने केन्द्र व प्रदेश सरकार से मांग किया कि लाखों जनता के ज्ञान व मनोरंजन के साधन केबल को तुरन्त बहाल किया जाये। सेटटाप बाॅक्स लगाने की समय सीमा 6 माह के लिए बढ़ायी जाये और बाजार में सेट टाप बाॅक्स को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाये जिससे कालाबाजारी से जनता को निजात मिले।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in