Categorized | लखनऊ.

राजेन्द्र चैधरी ने सामाजिक कार्यकर्ता राम दुलारे यादव के पिता विश्राम यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Posted on 01 April 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री राजेन्द्र चैधरी ने सामाजिक कार्यकर्ता राम दुलारे यादव के पिता व सहोली गांव के पूर्व प्रधान विश्राम यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कारागार मंत्री ने आजमगढ़ के ग्राम सहोली मार्टिन गंज स्थित उनके घर जाकर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सन्तराजीदेवी से मुलाकात की। श्री चैधरी ने अपनी संवेदना में कहा कि विश्राम यादव एक लोकप्रिय नेता थे तथा गरीबो की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनका जीवन श्रमशील था जोकि वन्दनीय है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के भौतिक शरीर के न रहने पर उसकी यशकृति रूपी देह सदैव बनी रहती है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उसका अनुसरण करना चाहिए। कारागार मंत्री के साथ दरोगा प्रसाद सरोज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in