Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश का किसान दोहरी मार झेलने के लिए मजबूर।

Posted on 01 April 2013 by admin

31 मार्च।
उत्तर प्रदेश का किसान प्रदेश की समाजवादी पार्टी की किसान विरोधी नीतियों, झूठे एवं दोगले वायदों से ठगा महसूस कर रहा है और दोहरी मार झेलने के लिए मजबूर है।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के मीडिया कोआर्डिनेटर अशोक सिंह ने आज यहां जारी बयान में कहा कि एक ओर जहां प्रदेश का किसान बिजली, पानी के भीषण संकट से जूझ रहा है। बिजली की किल्लत होने से गेहूं की मड़ाई न हो पाने से निराश परेशान है और खून पसीने से सींची गयी फसल को अपने सामने नष्ट होते देखने के लिए मजबूर हो रहा है वहीं दूसरी ओर प्रदेश का गन्ना किसान चीनी मिलों के बंद होने से खेत में खड़े गन्ने का उचित मूल्य न मिल पाने से निराश है और बकाया भुगतान के लिए दर-दर भटक रहा है।
श्री सिंह ने कहा कि खुद को किसानों का सबसे अधिक हितैषी बताने का दम भरने वाली समाजवादी पार्टी के सत्तासीन होते ही प्रदेश में किसानों पर सबसे अधिक कहर बरपा है। जहां अपने चुनावी घोषणा पत्र में मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने का वादा, कर्ज माफी, किसान ऋण, गन्ने के बकाया भुगतान कराये जाने सहित तमाम लुभावने वायदे कर प्रदेश में सपा ने अपनी सरकार की नींव रखने का मार्ग बनाया था वहीं आज प्रदेश का किसान खून के आंसू रोने पर मजबूर हो रहा है।
मीडिया कोआर्डिनेटर ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री से प्रदेश के किसानों का बहुत आशाएं थीं लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों के नक्शेकदम पर चलते हुए वर्तमान सरकार ने भी सिर्फ किसानों को छलने का ही कार्य किया है। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को कौन कहे, जहां प्रदेश में चीनी मिलों ने लगभग एक माह देर से पेराई शुरू की वहीं एक माह पूर्व ही चीनी मिलों को बंद कर देने से किसानों की कमर तोड़ने का कार्य किया है। जिन किसानों के गन्ने खेत में खड़े हैं वह उसे खाण्डसरी में औने-पौने दामों में बेंचने के लिए जहां विवश है वहीं गन्ने के बकाये भुगतान को लेकर भी परेशान है। यही कारण है कि किसानों का जहां राज्य सहकारी चीनी मिलों पर लगभग 494 करोड़ रूपये बकाया है वहीं निजी चीनी मिलों पर लगभग 4763 करोड़ रूपये बकाया हो चुका है।
श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार रोजाना विज्ञापनों में करोड़ों रूपये खर्च कर सिर्फ अपनी सरकार के बखानों को करने में मशगूल है वहीं समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश के किसानों के लिए मात्र जालिम सरकार बनकर रह गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in