Categorized | लखनऊ.

उमा भारती को भाजपा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया

Posted on 01 April 2013 by admin

edited-mansingh-rajput231 मार्च पश्चिमपुरी मैं आयोजित बैठक मैं अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी ने सुश्री साध्वी उमा भारती को भाजपा मैं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। जिसमे लोधी समाज के प्रमुख राजनैतिक गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी के सम्पादक मानसिंह राजपूत ने कहा की उमा भारती एक अनुभवी एवं सुलझी हुई नेता है और उनके नेतृत्व में भाजपा उत्तर प्रदेश और पूरे देश मैं निश्चित रूप से सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया की उमा भारती के नेतृत्व एवं लम्बे अनुभव से भाजपा देश में अपना जनाधार में वृद्धि करेगी और इससे भाजपा के राष्ट्रवादी और हिन्दुत्ववादी विचारधारा को मजबूती मिलेगी।
अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी उपसम्पादक ब्रहमानंद राजपूत ने कहा की देर से ही सही भाजपा ने अपने केन्द्रीय शीर्ष नेतृत्व मैं दीदी साध्वी उमा भारती को उपयुक्त पद देकर सही फैंसला लिया है। जो की उन्हें पहले ही मिल जाना चाहिए था। भाजपा और राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह का यह कदम स्वागतयोग्य है। इसके अलावा उन्होने मांग की कि साध्वी दीदी उमा भारती को नरेन्द्र मोदी की तरह भाजपा के संसदीय बोर्ड और केन्द्रीय चुनाव समिति में स्थान दिया जाये। क्योंकि साध्वी दीदी उमा भारती भी नरेन्द्र मोदी की तरह लोकप्रिय हैं। इसके अलावा मिश्रीलाल राजपूत के ब्रज क्षेत्र का उपाध्यक्ष बनाये जाने पर भी हर्ष व्यक्त किया गया।
इसके अलावा इस बैठक मैं लोधी समाज के राजनैतिक भविष्य पर भी चर्चा गयी।
बैठक मैं अरब सिंह राजपूत, पवन राजपूत, मोरध्वज राजपूत, दुष्यन्त राजपूत, जितेंद्र लोधी ,राजवीर सिंह, दीपक राजपूत उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in