Categorized | लखनऊ.

सपा राज में गुण्डागर्दी तथा अराजकता अपने चरम पर है।

Posted on 31 March 2013 by admin

30 मार्च 2013, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने बेनी प्रसाद वर्मा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बाराबंकी के एक छुटमैया नेता द्वारा आडवाणी जी पर टिप्पणी सूरज को दीपक दिखाने जैसा है। उन्हेांने ने केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा और श्री मुलायम सिंह यादव के बीच बयानबाजी को दोनों की नूराकुश्ती बताया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने आज अपने एक बयान में कहा कि दोनों नेता आपसी सहमती के आधार पर एक दूसरे के विरूद्ध सुनियोजित तरीके से बयानबाजी कर रहे है ताकि प्रदेश की जनता का ध्यान समस्याओं से हटाया जा सके। एक तरफ कांगे्रस भ्रष्टाचार, मंहगाई तथा दिशाहीनता का पर्याय बन गई है तो दूसरी तरफ सपा राज में गुण्डागर्दी तथा अराजकता अपने चरम पर है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है, विकास कार्य ठप पड़े है और मुख्यमंत्री जी वादों की लालीपाप से प्रदेश की जनता को भरमा रहे है।

डा0 मिश्र ने कहा कि मुजफ्फर नगर के सिविल लाइन्स थाने में पुलिस द्वारा हुडदंग, चंदौली में छेड़खानी से तंग दो बहने चलती ट्रेन से कूद गई, जहरीली शराब से गाजीपुर में सात लोगों की मौत, श्रावस्ती में एक युवक को जिन्दा जलाने की कोशिश, बाराबंकी में नीली बत्ती लगी कार से लूटपाट तथा सीतापुर में खेत की रखवाली कर रहे किसान की हत्या सहित तमाम एक दिन में घटी घटनायें प्रदेश की कानून व्यवस्था का असली चेहरा प्रस्तुत करते है। पूरा प्रदेश आतंक, गुण्डागर्दी, हत्या, बलात्कार तथा वसूली से त्रस्त है। उस समय सपा के नेता बयानबाजी कर जनता का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे है। पूरे प्रदेश में बिजली गायब है, सड़के टूटी पड़ी है, नौकरियों का आकाल होता जा रहा है तथा विकास कार्य ठप पड़े है। उस समय वादों का लालीपाप तथा ”सुपर सी.एम.” श्री मुलायम सिंह का प्रवचन जनता का ध्यान हटाने के सिवा क्या हो सकता है ?

डा0 मिश्र ने कहा कि कांगे्रस के लोग तथा बेनी प्रसाद वर्मा आपस में मिलकर मीडिया का ध्यान आकर्षित कर रहे है अन्यथा या तो सपा केन्द्र में समर्थन वापस ले या कांगे्रस सपा से समर्थन लेने से इनकार कर दे। दोनों ही दल सत्ता की मलाई मिल बांट कर खा रहे है और जनता बेचैन है।

डा0 मिश्र ने प्रदेश की जनता को सचेत किया कि दोनों दल सिर्फ बयानबाजी कर रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in