Categorized | लखनऊ.

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) प्रदेश का पहला व अकेला ‘सैट टेस्ट सेन्टर’ है।

Posted on 30 March 2013 by admin

29 मार्च।
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) को अमेरिका के काॅलेज बोर्ड द्वारा सैट  टेस्ट सेन्टर के रूप में अधिकृत किया गया है जो कि प्रदेश का पहला व अकेला ‘सैट टेस्ट सेन्टर’ है। सी.एम.एस. गोमती नगर को काॅलेज बोर्ड द्वारा टेस्ट सेन्टर रजिस्ट्रेशन नं. 63325 आवन्टित किया गया है। अब उच्चस्तरीय शिक्षा हेतु विदेश में पढ़ने की इच्छा रखने वाले छात्र सी.एम.एस. गोमती नगर में सैट की परीक्षा दे सकेंगे एवं आगामी 4 मई व 1 जून, 2013 की परीक्षा हेतु अब रजिस्टर कर सकेंगे। एक स्थानीय सेन्टर होने से छात्रों को काफी सुविधा हो जाएगी जिनको इससे पहले दिल्ली जाकर यह परीक्षा देनी पड़ती थी। उक्त जानकारी
सी.एम.एस. की प्रेसीडेन्ट व चीफ आपरेटिंग आॅफीसर प्रोफेसर गीता गाँधी किन्गडन ने दी है।
प्रो. किंगडन ने बताया कि लखनऊ का यह नया सैट टेस्ट सेन्टर उत्तर प्रदेश के छात्रों की सहायता करेगा कि वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यूएसए, यू.के. व कनाडा इत्यादि देशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए पहला कदम आगे बढ़ा सकें।
प्रो. किंगडन ने बताया कि काॅलेज बोर्ड, यू.एस.ए. एक लाभरहित समाजसेवी संस्था है जो छात्रों को काॅलेज में सफलता व उन्नति के अवसर प्रदान करती है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों की पहुँच को आसान बनाने हेतु सन् 1900 में  काॅलेज बोर्ड संस्था की स्थापना हुई तथा यह संस्था प्रत्येक वर्ष 70 लाख से अधिक छात्रों को सैट टेस्ट व ऐडवान्स्ड प्लेसमेन्ट कार्यक्रम के तहत उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद करती है।
ऐसे छात्र जो विदेश में पढ़ने की इच्छा से सैट की परीक्षा में बैठना चाहते हैं, उनके पास वैध पासपोर्ट होना आवश्यक है। इसके लिए छात्र काॅलेज बोर्ड की वेबसाइट ूूूण्बवससमहमइवंतकण्वतहध्ेंज पर टेस्ट की तारीख व पंजीकरण की तिथि देख सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in