Categorized | लखनऊ.

सरकार सरकारी खजाना लूट रही है - मुन्ना सिंह चैाहान

Posted on 30 March 2013 by admin

29 मार्च। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने प्रदेष सरकार पर निषाना साधते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता व मंत्री अनर्गल बयानबाजी करके प्रदेष की जनता का ध्यान बांटना चाहते हैं क्योंकि विकास के लिए केन्द्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं पर आवंटित किये गये धन का बंदरबाट वर्तमान तथा पूर्ववर्ती बसपा सरकार ने मिलकर किया है।
श्री चैहान ने बताया कि खाद्यान्न घोटाले में दोनों सरकारों का कार्यकाल संदेह के घेरे में है। मिड-डे मिल, खाद्यान्न, तथा ग्रामीण स्वास्थ्य मिषन जैसी कई योजनाओं में केन्द्रीय जाँच ब्यूरो (सी0बी0आई0) जाँच कर रही है तथा महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना (मनरेगा), प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में भी सी0बी0आई0 जाँच की आवष्यकता महसूस की जा रही है जिससे साबित होता है कि विकास के लिए निर्धारित की गयी धनराषि में कही न कहीं प्रदेष की जनता के साथ अन्याय हुआ है नहीं तो सी0बी0आई0 जांच की कोई आवष्यकता न पड़ती।
श्री चैहान ने आगे बताया की दिन-प्रतिदिन कोई न कोई घोटाला सामने आ रहा है इसलिए वर्तमान सरकार के मंत्री व पदाधिकारी कोई न कोई विवादास्पद या अप्रासांगिक बयान देकर जनता का ध्यान विकास तथा जर्जर कानून व्यवस्था से हटाना चाहते हैं।
श्री चैहान ने बताया कि पुलिस भर्ती में हुयी अनियमितताओं पर तो मा0 उच्च न्यायालय ने भी गम्भीर टिप्पणी की है परन्तु सरकार उससे सबक लेने के बजाय प्रतिदिन विकास के लिए खर्च होने वाले धन का अपव्यय कर रही है और किसी न किसी प्रकार सरकारी खजाने को लूटने का काम कर रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in