Categorized | देवरिया

अटल संदेश यात्रा का शुभारम्भ हुआ

Posted on 30 March 2013 by admin

photo1_2_tarkulwaभारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही के नेतृत्व में आज देवरिया जिले में तरकुल्वा में अटल संदेश यात्रा का शुभारम्भ हुआ वहां पर एक भारी सभा हुर्इ। सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही ने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था और केन्द्र सरकार के भ्रष्टाचार घोटाले, मंहगार्इ और देश की सुरक्षा को लेकर केन्द्र सरकार को जमकर ललकारा।
इस सभा में अटल जी के शासनकाल की और भारतीय जनता पार्टी की उपलबिधयों का संदेश जनता तक पहुंचाना और वर्तमान केन्द्र व प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार, मंहगार्इ और जनविरोधी तुषिटकरण की नीतियों को उजागर करना इस यात्रा का मुख्य उददेशय है। उपरोक्त यात्रा 3 से 4 चरणों में होगी। 29 मार्च से 01 अप्रैल तक प्रथम चरण की यात्रा शुरू हो चुकी है। और द्वितीय चरण की यात्रा 6 से 10 अप्रैल तक होगी।
10 अप्रैल को देवरिया लोकसभा के रामपुर कारखाना विधानसभा में इस यात्रा का समापन होगा। इस यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र  और प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
उपरोक्त यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के जनमेजय सिंह, गंगा सिंह कुशवाहा, महेन्द्र सिंह यादव, जयप्रकाश निषाद, सज्जनमणी, मरकण्डे शाही, सुनील सिंह, विरेन्द्र जायसवाल, वेदव्यास सिंह, प्रकाश सिंह, नथुनी सिंह, अंगद तिवारी, सचिदानन्द राय सहित कर्इ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in