Categorized | लखनऊ.

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-8 के छात्र लक्ष्य शर्मा ने यूनीफाइड साइबर ओलम्पियाड में चयनित होकर विद्यालय का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है।

Posted on 29 March 2013 by admin

28 मार्च।

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-8 के छात्र लक्ष्य शर्मा ने यूनीफाइड साइबर ओलम्पियाड में चयनित होकर विद्यालय का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है।यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि यूनीफाइड काउन्सिल के तत्वावधान में यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित हुई जिसमें सी.एम.एस. के इस अत्यन्त मेधावी छात्र ने अपने कम्प्यूटर ज्ञान व अद्वितीय प्रतिभा के दम पर 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर अखिल भारतीय स्तर पर 11वीं रैंक अर्जित की है। इस प्रतियोगिता में देश भर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया जिसमें सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि के लिए लक्ष्य शर्मा को सार्टिफिकेट एवं अन्य आकर्षक उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. में वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं, यही कारण है सी.एम.एस. छात्र राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार उपलब्धि अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने विज्ञान, कम्प्यूटर टैक्नोलाॅजी, इण्टरनेट एवं साइवर स्पेस, एस्ट्रोनाॅमी आदि विषयों की अनेक राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। सी.एम.एस. छात्र अपनी सफलता का श्रेय शान्तिपूर्ण व ईश्वरीय एकता से भरपूर विद्यालय के शैक्षिक वातावरण एवं अपने अनुभवी एवं विद्वान शिक्षकों के आत्मीयतापूर्ण मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन को देते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in