Categorized | लखनऊ.

अखिलेश राज में पुलिस नियंत्रण से बाहर हैं - भारतीय जनता पार्टी

Posted on 29 March 2013 by admin

28 मार्च 2013, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि अखिलेश राज में पुलिस नियंत्रण से बाहर हैं। पीडि़त को थाने में जाने से डर लगता है, मुख्यमंत्री का यह कथन चरितार्थ हो रहा है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि प्रदेश के थानों में प्राथमिकी दर्ज नही हो रही है, अपराधियों के हौसले बढ़ है जिसके कारण वे बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे है।
प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा में प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री के तमाम दावों और नसीहतों के बावजूद हत्या, अपहरण व बलात्कार जैसे गम्भीर मामलों में पुलिस रिर्पोट दर्ज नही कर रही। चंदौली में जिस तरह से ओरवां गांव के किसान परिवार की 12 वर्ष की बेटी के साथ दुराचार किया गया और जब इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पीडि़त लोग थाने गये तो प्राथमिकी दर्ज नही हुई। नतीजा सड़क जाम और उसके बाद जो अराजकता का माहौल पनपा उसकी जितनी निन्दा की जाये कम है।  पूरे मामले में आखिर क्यों लापरवाही बरती गयी। जब भीड़ एकत्रित होना शुरू हुई तो क्यों नही पर्याप्त सुरक्षा के इंतेजाम करे गये। अब जब लापरवाही उजागर हो गई तो पूरे घटनाक्रम पर लीपा-पोती चल रही है।
उन्होंने घटनाक्रम के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लगातार थानों में एफआईआर लिखे जाने, यहां तक की एफआईआर को आनलाइन दर्ज किये जाने के दावे तो कर रहे है पर वास्तिविकता यह है कि थानों में एफआईआर पंजीकृत कराने के लिए आम आदमी को नाको चने चबाने पड़ रहे है। चाहे संतोषपुरा (इटगांव) इटावा अथवा अब चंदौली गांव की घटना हो। प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर जदोजहद जारी रही। संतोषपुरा में तो स्थानीय पुलिस की लापरवाही को पहले दिन ही उजागर किया गया पर सरकार को यह मानने में 9 दिन लग गये। 9 दिन बाद दबाव में एफआईआर तो दर्ज हुई पर कार्यवाही के नाम अभी भी वहां के लोग निराश है। अब चंदौली में यह घटना हुई यहां भी यदि समय से पुलिस सक्रिय होती तो शायद जो कुछ वहां हुआ उससे बचा जा सकता था।
श्री पाठक ने कहा कि राज्य में बढते अपराधों को रोक पाने में विफल मुख्यमंत्री अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए लगातार विपक्ष और मीडिया पर घटनाओं को बढ़ा-चढ़ा कर बताने के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे है। हमलावर हो रहे। पर अब मुख्यमंत्री जनता को यह तो बताये कि उनके तमाम दावों के बावजूद चंदौली में पुलिस द्वारा बलात्कार की घटना की रिर्पोट दर्ज न किये जाने में देरी पर क्या कार्रवाई हुई। भाजपा प्रवक्ता ने मांग की कि चंदौली की घटना में लापरवाही बरतने वाले दोषी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाये और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाये साथ ही बलात्कार की पीडि़त बच्ची के परिजनों सहित सुरक्षा प्रदान करते हुए न्याय दिलाया जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in