Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अपने पैतृक गांव सैफई, इटावा में बड़े ही सादगी, सौम्यता, गम्भीरता व खुशी के साथ आमजनों से मेल-मिलाप करते हुए होली का त्योहार मनाया।

Posted on 29 March 2013 by admin

28 मार्च, 2013
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने हजारों लोगों से मुलाकात करते हुए होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री से होली पर मिलने वालों का ताॅता लगा रहा। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि बुराई व नफरत को होली की आग में जला दो और रंगों से अपने जीवन में खुशियां व उल्लास भर लो।
मुख्यमंत्री ने लोगों से होली मिलन के दौरान कहा कि सरकार आप लोगों को अनेक योजनाएं चलाकर लाभान्वित व सहायता कर रही है। हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिये एक वर्ष में अभूतपर्व कार्य हुए है। बाहर से उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल बनाया गया है। आम आदमी व गरीबों के उत्थान के लिये इतनी बड़ी योजनाएं चल रही है, जो देश के किसी प्रदेश में नही है।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने सैफई आवास पर अपार जन समूह के साथ होली खेली और घण्टो बैठकर फाग का आनन्द लिया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार अच्छा कार्य कर रही है। गत एक वर्ष में सरकार ने प्रदेश के सर्वांगीण उत्थान व विकास के लिये ऐतिहासिक कार्य किये है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में किसानों व मुसलमानों का बडा योगदान है। प्रदेश सरकार ने इन्हें बढ़ाने का कार्य किया है। उत्तर प्रदेश सरकार पढ़ाई मुफ्त, दवाई मुफ्त की योजना चला रही है। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं यथा- कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता, छात्रों को लैपटाॅप, एम्बुलेन्स सेवा, वूमेन पावर लाइन आदि योजनाओं से प्रदेश के लोगों के जीवन में उन्नति हो रही है।
होली के इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने जमकर लोगों के साथ होली खेली और उन्हंे शुभकामनाएं दीं। सांसद प्रो0 रामगोपाल, सांसद श्री धर्मेन्द्र यादव ने होली खेलकर लोगों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भारी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण व अपार जन समूह उपस्थित था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in