समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय स्तर संगठन में फेरबदल

Posted on 27 January 2010 by admin

लखनऊ  - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने  राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में कई फेरबदल किए हैं। स्व0 जनेश्वर मिश्र के निधन तथा पार्टी के कुछ अन्य नेताओं के इस्तीफों के चलते रिक्त पदों पर ये नियुक्तियॉ की गई हैं। राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव की घोषणा के अनुसार श्री बृजभूशण तिवारी,  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री मोहन सिंह  राष्ट्रीय महासचिव, केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य तथा प्रवक्ता, श्री विशम्भर प्रसाद निषाद, पूर्व सांसद एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य,  राष्ट्रीय महासचिव तथा श्री रामआसरे कुशवाहा, पूर्वमन्त्री, उत्तर प्रदेश को  राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया है। श्री जो0 एण्टनी (केरल) केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य होंगे।

समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश ने इन नियुक्तियों पर हर्ष प्रकट करते हुए माननीय  राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मनोनीत नेताओं को बधाई दी है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव एवं नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि इन नियुक्तियों से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी और समाजवादी आन्दोलन की और ज्यादा प्रगति होगी।

प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि श्री बृजभूषण तिवारी एवं श्री मोहन सिंह समाजवादी आन्दोलन में डा0 लोहिया के जमाने से सक्रिय रहे हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यक्रमों और आन्दोलनों में उन्होंने हमेशा बढ़चढ कर भागीदारी निभाई है। अभी 19 जनवरी, 2010 के आन्दोलन में भी उन्होंने गिरफ्तारियॉ दी थी। श्री तिवारी इस समय राज्यसभा के सदस्य हैं। श्री विशम्भर प्रसाद निशाद, श्री रामआसरे कुशवाहा एवं जो एण्टनी को नयी जिम्मेदारी से सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलने में समाजवादी पार्टी को और बल मिलेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in