Categorized | लखनऊ.

6 अप्रैल स्थापना दिवस की तैयारी भाजपा लखनऊ महानगर मण्डल स्तर पर होली मिलन करेगी

Posted on 27 March 2013 by admin

25 मार्च।

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने बताया कि मण्डल स्तर पर होली मिलन कर 6 अप्रैल को स्थापना दिवस की तैयारी में कार्यकर्ता जुटेगें। भाजपा के स्थापना दिवस को एक पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। भाजपा लखनऊ महानगर ने स्थापना दिवस की तैयारी करने की लिये मण्डल स्तर पर निम्नवत् होली मिलन आयोजित किये है। पूर्व 1 जीतेन्द्र शुक्ला का निवास निशातगंज, पूर्व -2 राकेश कुमार मिश्रा का आवास महानगर पूर्व - 3 कामाख्या विद्यामंदिर कल्याणपुर पूर्व -4 सरस्वती शिशु मंदिर ब्लाक, पूर्व -5 ऋषिपाल के अवास पर, पूर्व -6 विजय मेडिकल के पीछे, चिनहट, पश्चिम -1 वीरेन्द्र सिंह का आवास चैपटिया पश्चिम -2 सुरेश श्रीवास्तव के घर के सामने पार्क में, पश्चिम - 4 पारस लान बालागंज लखनऊ, मध्य - 1 विशाल जैन का निवास नरही, मध्य - 2 दीपक सोनकर का निवास लाटूस रोड, मध्य -4 सि़द्धेश्वर मंदिर पार्क रामनगर, उत्तर - 1 मार्केण्डय धर्मशाला ताड़ी खाना सीतापुर रोड, उत्तर -2 सोधी टोला चैक लखनऊ, उत्तर - 3 घनश्याम अग्रवाल का निवास पन्नालाल रोड डालीगंज, उत्तर- 4 इन्दिरा पार्क अलीगंज लखनऊ, शारदानगर-2 अवध पब्लिक स्कूल रजनीखण्ड शानदानगर में होली मिलन होंगे। होली मिलन 31 मार्च से 4 अप्रैल तक होंगें। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष टण्डन, राष्ट्रीय परिषद सदस्य जयपाल सिंह, पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्ता, एमएलसी डा. महेन्द्र ंिसंह, संयुक्ता भाटिया सहित प्रदेश एवं जिला स्तर से पदाधिकारीगण उपस्थित रहकर स्थापना दिवस के सम्बन्ध में कार्यकर्ताओं को जानकारी देंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in