Categorized | लखनऊ.

भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी के निधन पर शोक सभा

Posted on 27 March 2013 by admin

25 मार्च। भाजपा कार्यकर्ता विनय प्रताप सिंह की पत्नी मनीषा के निधन पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह की अध्यक्षता में एक शोक सभा नगर कार्यालय कैसरबाग पर सम्पन्न हुयी। महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने शोक व्यक्त करते हुये ईश्वर से मृतक आत्मा को मोक्ष एवं परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। शोक सभा में पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय परिषद सदस्य जयपाल सिंह, अनुराग मिश्रा अन्नू, राकेश श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, हरिशंकर बाजपेयी, रमेश तूफानी, विपिन अवस्थी, सुमन शुक्ला, सुनीता बंसल, पुष्पा सिंह चैहान, मनीष शुक्ला, श्यामजीत सिंह, अनूप सिंह, घनश्याम अग्रवाल, दिनेश तिवारी, मान सिंह यादव, लवकुश त्रिवेदी आदि कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। ज्ञात हो विनय प्रताप सिंह की पत्नी मनीषा की कल रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in