Categorized | लखनऊ.

दो लुटेरे गिरफ्तार, लूट का 70 लाख रूपया नकद बरामद

Posted on 25 March 2013 by admin

जनपद गाजियाबाद/थाना विजयनगर
दिनाक 14-03-13 को दिन में थाना विजयनगर क्षेत्रान्तर्गत एक बोलेरो गाड़ी हाईवे पर लगाकर दो पुलिस की वर्दी में व तीन सादे कपड़ों में कुल 5 बदमाशों द्वारा आर0के0 शर्मा की कम्पनी का ले जाया जा रहा एक करोड़ रूपया लूट लिया गया था। जिसके संबंध में थाना विजयनगर पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे ।
दिनांक 25-03-13 को थाना विजयनगर व क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूट का 70 लाख रूपया व एक लोगेन कार बरामद की गयी। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि उक्त लूट की घटना कम्पनी का चालक व थाना पलवल हरियाणा में नियुक्त आरक्षी की माॅ द्वारा मिलकर अपने अन्य साथियों के साथ की गयी थी। विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-    चालक रवि निवासी प्रतापगढ़ थाना बल्लभगढ़ जनपद पलवल हरियाणा ।
2-      चन्द्रवती निवासिनी ग्राम टीकरी ब्राहमण थाना व जनपद पलवल, हरियाणा।
बरामदगी
1-    70 लाख रूपये नकद

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in