Categorized | लखनऊ.

तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार, अपहृत का शव बरामद

Posted on 25 March 2013 by admin

जनपद गौतमबुद्धनगर/थाना सेक्टर-58
दिनांक 13-03-13 को थाना सेक्टर 58 क्षेत्रान्तर्गत सेक्टर 70 से श्री जीतेन्द्र यादव उम्र 18 वर्ष का अज्ञात बदमाशों द्वारा अपहरण कर 50 लाख रूपये फिरौती की मांग की जा रही थी । इस संबंध में थाना सेक्टर 58 पर अभियोग पंजीकृत कर अपहृत की बरामदगी व अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे ।
दिनांक 24-03-13 को थाना सेक्टर 58 पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। शेष दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। पूछताछ पर प्रकाश में आया कि गिरफ्तार अभियुक्त गौतम शर्मा अपहृत जीतेन्द्र यादव का मित्र था जिसने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना का अंजाम दिया था। अपहरण करने के बाद ही दिनांक 13-03-13 को ही अपहृत का उसके पिता से मोबाइल फोन से बात कराया कि यह लोग बहुत ही शातिर अपहणकर्ता हैं पैसा दे दें, वरना उसे मार देंगे। इसी बात को टेप कर अपहृत को मारकर नहर में डाल दिये और बार-बार टेप से फिरौती की मांग करते रहे ।
दिनांक 25-03-13 को अपहृत का शव थाना जेवर क्षेत्र से नहर की पुलिया से बरामद हुआ । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-    गौतम शर्मा निवासी सेक्टर 71, थाना सेक्टर 58 जनपद गौतमबुद्धनगर।
2-    मोनू निवासी ग्राम जेठवारी थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर ।
3-    गोलू निवासी रिठौरी थाना सेक्टर 58 जनपद गौतमबुद्धनगर ।
बरामदगी
1-    अपहृत जीतेन्द्र यादव का शव

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in