बजट में की गई घोषणाओ को पूरा किया गया - मुनियप्पा

Posted on 27 January 2010 by admin

लखनऊ - केन्द्रीय रेल राज्य मन्त्री श्री के.एच.मुनियप्पा ने आज लखनऊ में उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर का दौरा किया ।

लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप पिछले बजट में घोषणऐं की गई थी, उन्हें पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लिए कुछ नई रेल गाड़ियॉं शुरू की गई है। आज उन्होंने लखनऊ प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर के विभिन्न स्टेशनों का भी जायजा लिया। प्रतापगढ़ में फुट ओवरब्रिज और नये प्रतीक्षालय की शुरूआत की। इसके अलावा अमेठी में उन्होंने महिला प्रतीक्षालय की भी शुरूआत की।

श्री मुनियप्पा ने जायस रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश भी दिया । श्री मुनियप्पा आज विमान विलम्ब होने के कारण लगभग 2 घन्टें देर से आये और विशेष सेलून द्वारा प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर का दौरा किया। रेल राज्य मन्त्री कल रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री और रायबरेली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के पश्चात लखनऊ लाटेंगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in