Categorized | Latest news, लखनऊ.

डा0 लोहिया ने हमें अहिंसक आंदोलन का पाठ पढ़ाते हुए “मारेगें नहीं पर मानेगें भी नहीं“ की सीख दी थी - मुलायम सिंह यादव

Posted on 25 March 2013 by admin

edited-23-03-f1

edited-23-03-hसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और विशेषकर नौजवानों को सतर्क करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के खिलाफ साजिशें हो रही है। दिल्ली से उत्तर प्रदेश की आबादी 10 गुना ज्यादा है जबकि दिल्ली में अपराध 10 गुना से ज्यादा हैं, उसकी चर्चा नहीं होती है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जाती है। राज्य सरकार ने जनहित के जो काम किए हैं, उनकी उपेक्षा की जाती है। अब वक्त आ गया है कि शासन में कड़ाई हो और जो बड़े अधिकारी दोषी मिले, उन पर कार्यवाही करने में हिचक नहीं होनी चाहिए।
श्री यादव यहां लोहिया पार्क में आयोजित डा0 लोहिया जयंती समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने डा0 राममनोहर लोहिया को अपनी भावांजलि देते हुए कहा कि वे आजीवन अन्याय और गैर बराबरी के खिलाफ संघर्षरत रहे। नौजवानों और महिलाओं की राजनीति में भागीदारी पर उनका बहुत जोर रहता था और वे कहते थे कि इनकी अगुवाई में ही सम्पूर्ण परिवर्तन हो सकता हैं। आजादी के आंदोलन में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार को उत्तर प्रदेश में बहुमत दिलाने में इनका बड़ा योगदान रहा है। समाजवादी पार्टी के संघर्ष के दिनों में भी इनकी भूमिका बहुत सराहनीय रही है। समाजवादी पार्टी ने नौजवानों को सबसे ज्यादा स्थान दिया है, महिलाओं को अब राष्ट्रीय स्तर पर भी स्थान मिलेगा। हमें ऐसा माहौल बनाना चाहिए कि महिलाओं की राजनीति में सक्रियता के लिए परिवार वाले ही उत्साहित करें। श्री मुलायम सिंह यादव ने नौजवानों से कहा कि डा0 लोहिया ने हमें अहिंसक आंदोलन का पाठ पढ़ाते हुए “मारेगें नहीं पर मानेगें भी नहीं“ की सीख दी थी। उन्होने अमेरिका में रंगभेद के विरोध में गिरफ्तारी दी। हमें संकल्प लेना चाहिए कि जहां कहीं अन्याय हो, वहीं विरोध करें पर हिंसा नहीं हो। उन्होने उपस्थित समाजवादियों को संकल्प दिलाया कि कभी झूठ मत बोलना, अन्याय भी मत सहन करना और महिलाओं को पार्टी के साथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ने की कोशिश करना। उन्होने कहा महिलाओं को केवल इस देश में ही नहीं, दुनियाभर में दबाकर रखा जाता है। डा0 साहब ने हमें उनका सम्मान करना सिखाया। हमें उसका पालन करना चाहिए। उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे डा0 लोहिया की लिखी पुस्तकें पढ़ें। समाजवादी आंदोलन के बारे में जानकारी हासिल करें। इसके साथ ही उन्होने कार्यकर्ताओं को एक दूसरे के सुख दुःख में शामिल रहने को भी कहा। श्री यादव ने संसद में पारित महिला सुरक्षा विधेयक के कुछ प्राविधानों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इस बिल का हरिजन ऐक्ट की तरह पुलिस दुरूपयेाग कर सकती है। उन्होने चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र में बराबर अतिक्रमण किए जाने और बढ़ती मंहगाई की  चर्चा करते हुए कहा कि सभी बुराईयों की जड़ कांग्रेस है।ं दिल्ली की सरकार डरपोक है। मेरे रक्षामंत्री रहते चीन सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया उल्टे मैने उसकी सीमा तक 4 कि0मी0 निशान लगवा दिए थे। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार डा0 राममनोहर लोहिया के दिखाए हुए रास्ते पर चलने का काम करेगी। जो वायदे जनता के बीच किए हैं, उन्हें पूरा करने का काम करेगें। एक लम्बे संघर्ष के बाद समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनी है, हमें जनता के भरोसे पर खरा उतरेगें। उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार है, प्रदेश में बसपा की सरकार हैं। दोनों के कामकाज और समाजवादी पार्टी की राज्य सरकार के कामकाज के अंतर को समझना चाहिए।
edited-23-03-eश्री मुख्यमंत्री जी ने यशभारती सम्मान प्राप्त विशिष्ट व्यक्तियेां को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मूल निवासी होते हुए उन्होने दुनिया में नाम कमाया है, उत्तर प्रदेश ने उन्हें पहचान और सम्मान दिया है। श्री मुलायम सिंह यादव ने यशभारती सम्मान शुरू किया था जिसे बसपा सरकार ने समाप्त कर दिया था। अब फिर इसे शुरू किया गया है। उन्होने जे0पी0 अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र और जनेश्वर मिश्र पार्क की पूरी हो जाएगीके समय से सपूरा हो जाने की उम्मीद जताई। स्व0 जनेश्वर मिश्र की याद करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता था। कठिन समय में उनके विचारों से मनोबल बढ़ता था। उनके नाम पर बना पार्क हमेशा उनकी स्मृति को ताजा रखेगा।
डा0 लोहिया जयंती समारोह को श्री माता प्रसाद पाण्डेय विधान सभा अध्यक्ष, श्री शिवपाल सिंह यादव वरिष्ठ मंत्री तथा श्री भगवती सिंह पूर्व मंत्री ने भी सम्बोधित किया। नेता जी और मुख्यमंत्री जी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री के0 विक्रम राव की पुस्तक “मानेगें नहीं, मारेगें नहीं“ और लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव द्वारा सम्पादित एवं समाजवादी बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक मिश्र की प्रस्तुति डा0 लोहिया पुस्तक का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर सर्वश्री अहमद हसन,नरेश अग्रवाल, अम्बिका चैधरी, राजेन्द्र चैधरी,ओमप्रकाश सिंह, अभिषेक मिश्रा, डा0 अशोक बाजपेयी, अरविन्द कुमार सिंह, एस0आर0एस0यादव, राजा चतुर्वेदी, डा0 मधु गुप्ता, श्रीमती शादाब फातिमा, नारद राय, सुनील यादव, नफीस अहमद, नईमुल हसन, राजपाल कश्यप, के0 विक्रम राव, सत्यमित्र दुबे, विजय सिंह, हाजी मोहम्मद अनवर खाॅ, नरेश उत्तम, एमएलसी, जरीना उस्मानी, लीलावती कुशवाहा, सत्येन्द्र उपाध्याय, राहुल सेन सक्सेना, विजय तिवारी, रामशंकर यादव, शाहीन फातिमा, डा0 आशालता सिंह, राजेन्द्र सिंह राजा, प्रेमप्रकाश वर्मा, माला द्विवेदी, मो0 हाफिज उस्मान, डा0 हीरा ठाकुर, सुरेश चैहान, डा0 अल्पना बाजपेयी, राम सागर, दिनेश यादव, शराफत अली, विद्यावती राजभर, सुरेन्द्र नायक, प्रदीप शर्मा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
समाजवादी आंदोलन के महानायक और चिंतक डा0 राममनोहर लोहिया की 103वीं जयंती आज पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाई गई। समाजवादी पार्टी ने जिला स्तर पर गोष्ठियां कर डा0 लोहिया के सिद्धांतों और नीतियों पर विशेष रूप से चर्चा की और कार्यकर्ताओं तथा नेताओं ने उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। जिला मुख्यालयों में समाजवादी पार्टी नेताओं ने समाजवादी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की और सन् 2014 के चुनावों में समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को बहुमत से जिताने का भी इरादा जताया।
डा0 लोहिया जयंती पर मुख्य समारोह लोहिया पार्क, गोमतीनगर में सम्पन्न हुआ जिसमें लखनऊ मण्डल के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव और विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव थे। अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने की और संचालन प्रदेश प्रवक्ता एवं कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत डा0 लोहिया, जयप्रकाश नारायण तथा जनेश्वर मिश्र के चित्रों पर पुष्पांजलि के साथ हुई।
इस अवसर पर अपनी प्रतिभा से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को गौरवान्वित करनेवाली 15 विभूतियों को यशभारती सम्मान से मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सम्मानित करते हुए उन्हें शाल प्रशस्ति पत्र बुके तथा 11 लाख रूपए की राशि भेंट किया। यशभारती सम्मान से सम्मानित विभूतियों के नाम हैं सर्वश्री छन्नूलाल मिश्र, सत्यमित्र दुबे, वसीम बरेलवी, रामकृष्ण राजपूत, आमिर रजा, सरिता शर्मा, मेवालाल यादव, विवेक गुप्ता, नरसिंह यादव, अंशु तोमर, राजेन्द्र यादव, अभिजीत भट्टाचार्य, सुरेश रैना, जावेद अली एवं मस्तराम कपूर।  मुख्यमंत्री जी ने समारोह स्थल पर 3 हजार सीटों की क्षमता वाले कांफ्रेन्स हाल सहित अन्य तमाम सुविधाओं से युक्त जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र और 376 एकड़ पार्क में बननेवाले जनेश्वर मिश्र पार्क का भी शिलान्यास किया। राजधानी लखनऊ में आज लोहिया जयंती पर विशेष समारोह हुए। लोहिया पार्क, चैक लोहिया विधि संस्थान, लोहिया अस्पताल में समाजवादी पार्टी नेताओं ने डा0 लोहिया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। लोहिया ट्रस्ट लखनऊ में स्थापित डा0 लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव, वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राज किशोर मिश्र ने माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in