Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने डाॅ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में डाॅ0 लोहिया की प्रतिमा का अनावरण किया

Posted on 23 March 2013 by admin

edited-press

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 23 मार्च, 2013 को लखनऊ में डाॅ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में डाॅ0 लोहिया की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर। साथ में हैं, सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री मुलायम सिंह यादव।

23 मार्च, 2013
वर्तमान राज्य सरकार द्वारा जनता को सीधे लाभ पहंुचाने वाली जितनी योजनाएं संचालित की जा रही हैं इतनी कभी किसी सरकार द्वारा संचालित नहीं की गई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने डाॅ0 राम मनोहर लोहिया के 103वंे जन्म दिवस पर आज यहां आयोजित एक कार्यक्रम में साहित्य, कला, खेल एवं संगीत के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाली 15 विभूतियों को यश भारती सम्मान 2012-13 से अलंकृत किया। डाॅ0 राम मनोहर लोहिया पार्क में सम्पन्न इस कार्यक्रम में उन्होंने 376 एकड़ में बनने वाले जनेश्वर मिश्र लखनऊ पार्क तथा 19 एकड़ में बनने वाले जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र, लखनऊ का शिलान्यास भी किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव तथा सांसद एवं पूर्व रक्षा मंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने संयुक्त रूप से ‘स्वतंत्रता संग्राम समाजवादी आन्दोलन व डाॅ0 लोहिया’ विशेषांक तथा ‘मानेंगे नहीं, मारेंगे नहीं’ पुस्तक का विमोचन किया। विशेषांक के सम्पादक श्री दीपक मिश्रा एवं अतिथि सम्पादक लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव तथा पुस्तक के लेखक श्री के0 विक्रम राव हैं। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने डाॅ0 राम मनोहर लोहिया, श्री जयप्रकाश नारायण तथा श्री जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी प्रतिभा एवं मेहनत के बल पर देश एवं विदेश में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली प्रदेश में जन्मी विभूतियों को यश भारती सम्मान से अलंकृत करने की शुरूआत समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार द्वारा की गयी थी। जिसे बाद में आने वाली राज्य सरकार ने बन्द कर दिया था। जनता ने उनकी पार्टी को पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार चलाने का अवसर दिया। इसलिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र की आधार शिला भी पिछली सपा सरकार में आदरणीय नेता जी द्वारा रखी गई थी। जिसे बाद की राज्य सरकार ने आगे नहीं बढ़ाया। उन्हांेने कहा कि यह केन्द्र अपने आप में अत्यन्त महत्वपूर्ण एवं सभी सुविधाओं से सम्पन्न होगा। उन्होंने जनेश्वर मिश्र लखनऊ पार्क की चर्चा करते हुए कहा कि समाजवादी चिंतक एवं छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध स्व0 श्री मिश्र की याद में बनने वाला यह पार्क अत्यन्त खूबसूरत एवं हरियाली युक्त होगा।
श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार डाॅ0 लोहिया के समाजवादी चिंतन के आधार पर कार्य कर रही है। जनता से किए गए वायदों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा जनता को सीधे लाभ पहंुचाने वाली जितनी योजनाएं संचालित की जा रही हैं इतनी कभी किसी सरकार द्वारा संचालित नहीं की र्गइं।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद एवं पूर्व रक्षा मंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने राजनीति में महिलाओं को बढ़ावा दिए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया में जहां भी अत्याचार एवं भेदभाव की घटनाएं हुईं वहां पहुंचकर डाॅ0 लोहिया ने संघर्ष किया। उन्होंने लोगों से डाॅ0 लोहिया द्वारा लिखित पुस्तकों एवं उनके भाषणों को पढ़ने की बात भी कही।
कार्यक्रम को विधान सभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय, लोक निर्माण मंत्री
श्री शिवपाल सिंह यादव, संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती अरूण कुमारी कोरी, मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी, पूर्व सांसद श्री भगवती सिंह, वरिष्ठ पत्रकार श्री के0 विक्रम राव ने भी सम्बोधित किया।
इस कार्यक्रम में पं0 छन्नू लाल मिश्र, प्रो0 सत्यमित्र दुबे, प्रो0 वसीम बरेलवी,
डाॅ0 रामकृष्ण राजपूत, श्री आमिर रज़ा हुसैन, डाॅ0 सरिता शर्मा, श्री मेवालाल यादव,
श्री विवेक गुप्ता, श्री नरसिंह यादव, सुश्री अंशु तोमर को मुख्यमंत्री ने अंगवस्त्रतम, प्रशस्ति पत्र तथा 11 लाख रुपए का ड्राफ्ट देकर यश भारती से सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री राजेन्द्र यादव, श्री अभिजीत भट्टाचार्य, श्री सुरेश कुमार रैना, श्री जावेद अली तथा मस्तराम कपूर कतिपय कारणों से उपस्थित नहीं थे। इसलिए इनकी अनुपस्थिति में मुख्यमंत्री ने इनके प्रतिनिधियों को यश भारती सम्मान से सम्मानित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in