Categorized | लखनऊ.

आज दिनांक 22-03-2013 को एस0टी0एफ0 की फील्ड इकाई, आगरा को श्रेयस ग्रामीण बैंक तेहरा, आगरा के रु0 12,000/- के वांछित इनामी अपराधी हरेन्द्र को जनपद आगरा में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

Posted on 22 March 2013 by admin

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः
1.    हरेन्द्र पुत्र विजयपाल सिंह निवासी ग्राम देवगढ, थाना पिनाहट जनपद आगरा।
दिनांक 26-02-2013 को श्रेयस ग्रामीण बैंक तेहरा थाना सैंया जनपद आगरा में अज्ञात बदमाशों ने बैंक में डकैती के दौरान बैंक के कैशियर और मैनेजर की हत्या कर दी थी। इस संबंध में थाना सैंया जनपद आगरा पर मु0अ0सं0 46/2013 धारा 393/397/302/307/511 भादवि पंजीकृत हुआ था। इस अभियोग की विवेचना स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। जनपदीय पुलिस द्वारा घटना का अनावरण कर 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताॅछ में इस घटना में हरेन्द्र उपरोक्त के सम्मिलित होने की बात बतायी। फलस्वरूप इस अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र, आगरा द्वारा रू0 12000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था।
इस अपराधी की गिरफ्तारी हेतु श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में फील्ड इकाई, आगरा की टीम द्वारा अभिसूचना संकलन किया जा रहा था। अभिसूचना संकलन के दौरान आज दिनांक 22-03-2013 को स्रोत के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि वांछित अपराधी हरेन्द्र थाना सैंया क्षेत्रान्तर्गत मोहनपुर मोड पुलिया इरादतनगर पर आने वाला है। संकलित अभिसूचना के आधार पर एस0टी0एफ0 टीम द्वारा इनामी अपराधी हरेन्द्र को आज दिनांक 22-03-2013 को समय करीब 13ः35 बजे थाना सैंया क्षेत्रान्तर्गत मोहनपुर मोड पुलिया इरादतनगर से गिरफतार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को थाना सैंया में दाखिल किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना सैंया जनपद आगरा पुलिस द्वारा की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in