Categorized | लखनऊ.

विधान मण्डल की संयुक्त समिति से केसर सिंह का त्याग पत्र स्वीकार

Posted on 22 March 2013 by admin

दिनांक 21 मार्च, 2013
उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों तथा विमुक्त जातियों सम्बन्धी संयुक्त समिति के सदस्य श्री केसर सिंह के त्याग-पत्र को सभापति विधान परिषद ने स्वीकार कर लिया हैं।
विधान परिषद के प्रमुख सचिव श्री प्रताप वीरेन्द्र कुशवाह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012-2013 के लिए गठित उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों तथा विमुक्त जातियों सम्बन्धी संयुक्त समिति में कार्य करने के लिए श्री केसर सिंह सदस्य विधान परिषद को नाम निर्दिष्ट किया गया था। उन्होंने बताया कि श्री केसर सिंह का त्याग पत्र स्वीकृत किये जाने से उक्त समिति में उनका स्थान रिक्त हो गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in