Categorized | लखनऊ.

डा0 राममनोहर लोहिया की 23 मार्च, को जन्म तिथि समारोह के मुख्य अतिथि श्री मुलायम सिंह यादव तथा विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव होगें।

Posted on 21 March 2013 by admin

समाजवादी चिन्तक और महान नेता डा0 राममनोहर लोहिया की 23 मार्च, 2013 को जन्म तिथि है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के समस्त जिला/महानगर अध्यक्ष, महासचिव, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, के पदाधिकारी, सदस्यगण, सम्बद्ध प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष,जिला/महानगर अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रमुख नेतागण को निर्देशित किया है कि डा0 लोहिया के जन्म दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर गोष्ठी आदि के आयोजन करें, जिसमें डा0 लोहिया के सिद्धान्तों और नीतियों पर विशेष रूप से चर्चा कर पार्टी की नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरणा दी जाय।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया है कि लखनऊ मे डा0 लोहिया के 103वें जन्म दिवस के अवसर पर लोहिया पार्क, गोमतीनगर, लखनऊ में भव्य समारोह होगा जिसमें लखनऊ मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल होंगे।
समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव तथा विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव होगें। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ समाजवादी नेता तथा चिंतक डा0 लोहिया के जीवन एवं कृतित्व पर प्रकाश डालेगें। समारोह का प्रारम्भ 10Û00 बजे डा0 लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण से होगा। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 11Û00 बजे से विचार गोष्ठी तथा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का सम्बोधन होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in