Categorized | लखनऊ.

सीओ जियाउल हक की हत्या एवं प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में पदयात्रा

Posted on 21 March 2013 by admin

उ0प्र0 युवा कांग्रेस द्वारा आज कुण्डा में हुई सीओ जियाउल हक की हत्या एवं प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में इलाहाबाद से कुण्डा होकर लखनऊ तक निकाली गयी पदयात्रा एवं सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने हेतु विधानसभा की ओर बढ़ रहे युवा कांग्रेस जनों पर पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बर लाठीचार्ज किये जाने की घटना की उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद ने कड़ी निन्दा करते हुए इसे समाजवादी पार्टी द्वारा किया जाने वाला अलोकतांत्रिक एवं दमनकारी कदम करार दिया है।
युवा नेताओं पर किये गये बर्बर लाठीचार्ज की विधायक श्री विवेक कुमार सिंह, पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेई, श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री मारूफ खान, श्री प्रमोद सिंह, श्री ओंकारनाथ सिंह, श्री अशोक सिंह, श्री विनोद मिश्र, श्री सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव, श्री जे0पी0 सिंह, श्री शकील फारूकी आदि ने भी युवा कांग्रेसजनों पर बर्बर लाठीचार्ज की कड़ी निन्दा की है।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि पुलिसिया बर्बर लाठीचार्ज की कार्यवाही में दर्जनों युवा कांग्रेसजनों को गंभीर चोटें आयीं तथा कई लोगों को ट्रामा सेंटर में इलाज हेतु भर्ती कराया गया, जिनका हालचाल लेने के लिए पूर्व एमएलसी श्री राजेशपति त्रिपाठी के साथ श्री वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, श्री अमरनाथ अग्रवाल, श्री रमेश श्रीवास्तव एवं युवा कांग्रेस के पूर्वी जोन के अध्यक्ष श्री मकसूद खान ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in