Categorized | लखनऊ.

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के कक्षा 8 के मेधावी छात्र लक्ष्य शर्मा का नाम टाॅप-10 मेरिट लिस्ट में दर्ज ।

Posted on 21 March 2013 by admin

edited-lakshya2

20 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के कक्षा 8 के मेधावी छात्र लक्ष्य शर्मा ने नेशनल स्टैण्डर्ड जूनियर साइन्स एक्जामिनेशन-2013 के अन्तर्गत सेन्टर-वाइज टाॅप-10 मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन इण्डियन एसोसिऐशन आॅफ फिजिक्स टीचर्स के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ जिसमें पूरे देश से कक्षा-10 तक के लगभग 25,000 छात्रों प्रतिभाग किया। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सी.एम.एस. गोमती नगर के छात्र लक्ष्य शर्मा ने अपने ज्ञान, मेधात्व व प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित कर संकेत दिया है कि निकट भविष्य में सीएमएस की उभरती हुई यह प्रतिभा विज्ञान के क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ाने के लिए संकल्पित हंै।
श्री शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। सी.एम.एस. में पूरे वर्ष विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, कम्प्यूटर, रोबोटिक्स, एक्ट्रोनाॅमी, संगीत, खेलकूद आदि विषयों में छात्रों की विश्व-स्तरीय प्रतिभा निखारने के लिए सर्वाधिक 32 अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएंे आयोजित की जाती हैं जिनमें देश-विदेश के छात्र एक मंच पर विभिन्न प्रतिस्पधाओं के माध्यम से अपने ज्ञान-विज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। ऐसे आयोजनों से एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच तो उपलब्ध होता ही है साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। यही कारण है कि उत्कृष्ट ज्ञान व बुद्धिमत्ता से लबालब सी.एम.एस. छात्र शैक्षिक क्षेत्र में विद्यालय का परचम पूरे विश्व में लहरा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in