Categorized | लखनऊ.

कानून व्यवस्था के विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा 21मार्च को पदयात्रा ।

Posted on 21 March 2013 by admin

20 मार्च।
प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के विरोध में युवा कांग्रेस पूर्वी जोन द्वारा इलाहाबाद से आरंभ होकर पदयात्रा कल दिनांक 21मार्च को प्रातः 11बजे प्रदेश युवा कांग्रेस मुख्यालय 7 माल एवेन्यू पहुंचेगी। जहां से एक जुलूस की शक्ल में पदयात्रा विधानसभा पहुंचकर प्रदर्शन कर राज्य सरकार को प्रदेश की बिगड़ रही कानून व्यवस्था को तत्काल दुरूस्त करने की मांग करेगी।
यह जानकारी देते हुए उ0प्र0 युवा कांग्रेस पूर्वी जोन के अध्यक्ष मकसूद खान ने बताया कि उपरोक्त प्रदर्शन में सैंकड़ों की संख्या में युवा कंाग्रेसजन शामिल होंगे। तदुपरान्त महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in