Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा किये जा रहे जनविरोधी कार्यों से आम जनता त्रस्त ।

Posted on 21 March 2013 by admin

20 मार्च।
प्रदेश की वर्तमान समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा लगातार किये जा रहे जनविरोधी कार्यों से प्रदेश की आम जनता त्रस्त हो गयी है। ऐसा प्रतीत होता है कि कानून का राज पूरी तरह समाप्त हो गया है। सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में सत्तारूढ़ दल के नेताओं एवं मंत्रियों, विधायकों के आपसी विवाद के चलते, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का मनोबल गिरा है एवं हत्या, बलात्कार, लूट की घटनाओं में वृद्धि हुई और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी। ज्यादातर जघन्य घटनाओं में सत्तारूढ़ दल के विधायकों एवं कार्यकर्ताओं की संलिप्तता भी परिलक्षित हुई है। राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह न सिर्फ अराजकता की भेंट चढ़ गया बल्कि विभिन्न जिलों में 27 साम्प्रदायिक दंगे हुए और प्रदेश की निर्दोष जनता का जान-माल का भारी नुकसान हुआ। कुल मिलाकर एक वर्ष के अपने शासनकाल में सपा सरकार सभी मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मारूफ खान ने आज यहां जारी बयान में कहा कि उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद ने प्रदेश सरकार की विफलताओं और प्रदेश में ध्वस्त होती जा रही कानून व्यवस्था एवं व्याप्त अराजकता केा आम जनता के बीच पर्दाफाश करने हेतु आगामी 23मार्च,2013 को पूरे प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों पर जोरदार धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश के जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले धरने की सफलता एवं मानीटरिंग हेतु पूर्व विधायकों सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को पर्यवेक्षक बनाकर प्रदेश के सभी जिलों में भेजा जा रहा है।
श्री खान ने बताया कि लखनऊ जिला मुख्यालय पर आयोजित धरने का नेतृत्व स्वयं प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री करेंगे व धरने को प्रमुख रूप से केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद, नेता कंाग्रेस विधानमंडल दल श्री प्रदीप माथुर, नेता कांग्रेस विधान परिषद दल श्री नसीब पठान, उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व नेता कांग्रेस विधानमंडल दल एवं विधायक श्री प्रमोद तिवारी, सांसद श्री जगदम्बिका पाल, सांसद श्री पी.एल. पुनिया, सांसद श्रीमती अनु टण्डन, पूर्व एमएलसी श्री राजेश पति त्रिपाठी, पूर्व मंत्री डाॅ0 अम्मार रिजवी, आदि तमाम वरिष्ठ नेतागण भी सम्बोधित करेंगे।
श्री खान ने बताया कि लखनऊ में आयोजित धरने की सफलता हेतु कल दिनांक 21मार्च को मध्यान्ह 12बजे लखनऊ के प्रमुख कांग्रेसजनों की एक बैठक प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में आहूत की गयी है, जिसमें धरना-प्रदर्शन को जोरदार तरीके से आयोजित किये जाने हेतु विचार-विमर्श किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in