Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के 22 जनपदों में डेंगू मरीजों की जांच हेतु सेन्टीनल लैब की स्थापना

Posted on 21 March 2013 by admin

दिनांक 20 मार्च, 2013
विधान सभा में आज श्री सतीश महाना के प्रश्न का जवाब देते हुये चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री शंख लाल मांझी ने बताया कि मार्च 2012 से दिसम्बर 2012 तथा प्रदेश में डेंगू से पीडि़त 368 मरीज प्रकाश में आये हैं तथा उनमें से तीन मरीजों की मृत्यु हुई हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू से बचाव हेतु कार्य योजना तैयार कर ली गयी है। इस कार्य योजना को अन्तर्गत डेंगू तथा चिकन गुनिया के रोग से बचाव हेतु निरोधात्मक/उपचारात्मक कार्यवाही की जाती है। श्री मांझी ने बताया कि पिछले वर्ष डेंगू के प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश के 22 जनपदों में सेन्टीनल लैब की स्थापना की गयी है जहां जांच करके डेंगू के मरीजों की पहचान की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in