Categorized | Latest news, लखनऊ.

व्यापारी नेताओं ने मुख्यमंत्री जी को मुकुट पहनाकर, शाल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Posted on 20 March 2013 by admin

edited-20-03-aमुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहां कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार व्यापारियों के साथ पूरा सहयोग करेगी और उनके सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा। व्यापारियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। उनके खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमे वापस लिए जाएगें। व्यापारियों का उत्पीड़न करनेवाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही होगी। उन्होने व्यापारियों के हित के सभी फैसले शीघ्र लागू करने और व्यापारियों के मांग पत्र विचार करने का भरोसा दिलाते हुए व्यापारी नेताओं से लगातार सम्पर्क बनाए रखने की बात भी कही।
श्री अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल तथा उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समाजवादी व्यापारी पंचायत में आए हजारों व्यापारी प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप बंसल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, पूर्व मंत्री डा0 अशोक बाजपेयी तथा प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0यादव, राज्यमंत्री श्री पवन पाण्डेय तथा श्री विजय बहादुर पाल भी मौजूद थे। व्यापारी नेताओं ने मुख्यमंत्री जी को मुकुट पहनाकर, शाल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा व्यापारियों के साथ रही है। व्यापारियों के बिना खुशहाली नहीं आ सकती है। श्री मुलायम सिंह यादव ने हमेशा उनकी मदद की है। समाजवादी पार्टी की सरकार भी व्यापारियों को पूरा सहयोग देगी। उन्होने कहा कि व्यापारी समाज ने विधान सभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का सराहनीय कार्य किया था। पहली बार राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी ने 9 में 7 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसमें व्यापारियों का भी बहुत सहयेाग एवं समर्थन था। बिना व्यापारियों के सहयोग के पूर्ण बहुमत की सरकार बनना मुश्किल थी। उन्होने व्यापारियों से गेहूॅ खरीद में सहयेाग की अपील भी की।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार ने संण्डीला और कानपुर में लेदर पार्क, औरैया में प्लास्टिक सिटी और जगदीशपुर में फूड पार्क विकसित करने का निर्णय लिया है। सुपारी पर मण्डी शुल्क हटाने के लिए उसका परीक्षण कराने और सीपी टैक्स समाप्त करने का भरोसा दिलाया है। व्यापारियों की कठिनाईयों और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए मुख्यालय पर केन्द्रीय और जोनल स्तर पर कठिनाई निवारण प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है। व्यापारियों के लिए दुर्घटना बीमा राशि बढ़ा दी गई है। उत्पीड़न करने के दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस आसानी से मिल सकेगें।
व्यापारी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि समाजवादी पार्टी ही उनके हितों की संरक्षक है और व्यापारियों का हित उसके समर्थन में है। सभी व्यापारी मिलकर सन् 2014 में समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों को जिताने में ईमानदारी से जुटेगें। दिल्ली में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए वे तन-मन-धन से मदद करेगें। श्री मुलायम सिंह यादव के प्रधानमंत्री बनने पर ही व्यापारी समाज समृद्ध और उन्नत होगा।
व्यापारी पंचायत में मुख्य रूप से दिल्ली प्रभारी कमल कुमार, नोएडा से उद्यमी नेता विपिन मलन, फैजाबाद से सुशील जायसवाल, सहारनपुर से विमल बिरमानी, मुजफ्फरनगर से संजय मित्तल, बलिया से अरविन्द गांधी, बरेली से गौहर अली, सुरेन्द्र रस्तोगी, सीतापुर से षोभित टण्डन, शाहजहाॅपुर से सतीश सर्राफ वाराणसी से शेषपाल गर्ग, कानपुर से मनोज बंका, लखनऊ से हाफिज जलील अहमद, राजेन्द्र सिंह राजा, पीलीभीत से अजमेर सिंह चीना, अलीगढ़ से अनिल सेन्चुरी, बस्ती से अनूप खरे, फिरोजाबाद से मनीष गुप्ता, बदायूॅ से सतपाल गुप्ता, मेरठ से नरेश कंसल, लखनऊ के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल महामंत्री कन्हैयालाल मौर्य, जावेद बेग, सुरेश छबिलानी सहित तमाम प्रमुख व्यापारी पदाधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in