Categorized | लखनऊ.

हज कमेटी आॅफ इण्डिया द्वारा हज-2013 के लिये आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि को 20 मार्च, 2013 से बढ़ाकर 30 मार्च, 2013 कर दिया गया है।

Posted on 20 March 2013 by admin

दिनांक 19 मार्च, 2013
उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के अध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक कल्याण व हज मंत्री मोहम्मद आज़म के प्रयासों के फलस्वरूप हज कमेटी आॅफ इण्डिया द्वारा हज-2013 के लिये आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि को 20 मार्च, 2013 से बढ़ाकर 30 मार्च, 2013 कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि इस बार हज आवेदन की प्रक्रिया इतनी  जटिल कर दी गयी है कि हज आवेदकों को अन्तिम तिथि तक आवेदन पत्र जमाकर पाना मुश्किल हो रहा है। इसी के मद्देनज़र श्री आज़म खाॅं ने लगातार प्रयास किया कि आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि बढ़ा दी जाये ताकि प्रदेश से ज्यादा से ज्यादा लोग हज के लिये आवेदन कर सकें। इस संबंध में उन्हांेने विदेश मंत्री को भी पत्र लिख कर आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि में विस्तार करने का पुरज़ोर आग्रह किया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in