Categorized | लखनऊ.

विन्ध्याचल, वाराणसी मण्डलों में भूमि सेना योजना की प्रगति की कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा सराहना जिन जनपदों में भूमि सेना योजना गति नहीं पकड़ सकी वहां सफल जनपदों की वीडियो फिल्म दिखाई जाये

Posted on 20 March 2013 by admin

दिनांक 19 मार्च, 2013
उत्तर प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन ने वाराणसी और विन्ध्याचल (मिर्जापुर) मण्डलांे में भूमि सेना योजना के अन्तर्गत समस्याग्रस्त भूमि सुधार की गति की सराहना करते हुए उपलब्धियों की वीडियो फिल्म बनाये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि बनाई हुई वीडियो फिल्म राज्य के उन जनपदों के जिलाधिकारियों एवं कृषि अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाये जहां पर भूमि सेना योजना का कार्य अभी गति नहीं पकड़ सका है।
कृषि उत्पादन आयुक्त ने यह निर्देश कल वाराणसी में वाराणसी और विन्ध्याचल मण्डलों में भूमि सेना योजना की समीक्षा बैठक में दिये हैं। समीक्षा बैठक में पाया गया कि सोनभद्र में 874 हे0 के लक्ष्य के विपरीत 885 हे0 भूमि का सुधार किया गया है, जो कि इन दोनों मण्डलों के आठों जिलों में सुधारे गये क्षेत्र की दृष्टि से सर्वाधिक है। विन्ध्याचल और वाराणसी मण्डलों में 2976 हे0 वार्षिक सुधार का लक्ष्य रखा गया था, जिसके विपरीत 2656.62 हे0 भूमि का सुधार किया गया है।
कृषि उत्पादन आयुक्त ने वाराणसी जनपद में लक्ष्य के विपरीत मात्र 66 प्रतिशत उपलब्धि पर असंतोष व्यक्त करते हुए उसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने चोपन, चन्दौली एवं गाजीपुर जनपदों के भी भूमि सुधार की गति बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। भूमि सेना योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति के 5183 सदस्यों के 1368 हे0 बंजर जलभराव वाले क्षेत्र का सुधार किया गया। इसी तरह पिछड़ी जाति के 3677 सदस्यों के 1405 हे0 क्षेत्र का भूमि सुधार किया गया। सामान्य जाति के 1242 सदस्यों के 554 हे0 बंजर क्षेत्र का विकास किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in