Categorized | लखनऊ.

डीएम, सीडीओ, डीपीआरओ से 23 मार्च तक वीडियो कान्फ्रेन्स कर कठिनाइयाँ दूर करने के प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज को निर्देश

Posted on 20 March 2013 by admin

दिनांक 19 मार्च, 2013
उत्तर प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रम के अन्तर्गत चलाये जा रहे निर्मल भारत अभियान की गति तेज करने के सम्बन्ध में आज अपने कार्यालय में समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं प्रमुख पंचायती राज को निर्देश दिये हैं कि वे शनिवार 23 मार्च तक सभी जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों और पंचायती राज अधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से बैठक कर कार्यक्रम के क्रियान्वयन मंे आने वाली कठिनाइयों को दूर करें और यह देखें कि स्वच्छता का महत्वपूर्ण कार्यक्रम सरकार द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार चलाया जाये।
कृषि उत्पादन आयुक्त ने ग्राम्य विकास और पंचायती राज विभाग से कहा कि यह संज्ञान में आया है कि मनरेगा गाइड लाइन के अनुसार इस कार्यक्रम में धन व्यय करने में कतिपय कठिनाइयां निचले स्तर पर अधिकारियों को आ रही है जिसके कारण इतना महत्वपूर्ण कार्यक्रम अपेक्षित गति को नहीं पा रहा है। उन्होंने कहा कि उच्च स्तर पर दोनों प्रमुख सचिव वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से डीएम, सीडीओ और डीपीआरओ से सम्पर्क कर उनसे सीधा संवाद करें और सुनिश्चित करें कि जिस तरह से इलाहाबाद में डीएम, सीडीओ और जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने टीम भावना से काम करते हुए मनरेगा के गाइड लाइन्स के तहत नियमानुसार धनराशि का उपयोग करते हुए निर्मल भारत अभियान के अन्तर्गत उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त की है, उसी तरह राज्य के अन्य जनपदों में भी कार्य किया जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in