Categorized | लखनऊ.

डा0 राम मनोहर लोहिया नवीन राजकीय नलकूपों हेतु चालू वर्ष 2012-13 में 11245.27 लाख रूपये व्यय करने का प्राविधान

Posted on 20 March 2013 by admin

प्रदेश के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि डा0 राम मनोहर लोहिया नवीन राजकीय नलकूपों (3000 नलकूप) के निर्माण की परियोजना हेतु चालू वर्ष 2012-13 में 11245.27 लाख रूपये व्यय करने का प्राविधान है जिसके लिए तृतीय किश्त 2249.05 लाख रूपये की प्रमुख अभियन्ता सिंचाई (यांत्रिक) को अवमुक्त कर दी गई है। श्री यादव ने बताया कि इसी प्रकार मा0 कांशीराम नलकूप परियोजना के अन्तर्गत  550 असफल राजकीय नलकूपों का आधुनिकीकरण किया जाना है। इसके लिए वर्ष 2012-13 मे 1249.46 लाख़ रूपयें की वित्तीय स्वीकृति एवं 6800 राजकीय नलकूपों की जल वितरण प्रणली एवं पम्प सेटो की प्रतिस्थापना की परियोजना हेतु  4718.42 लाख रू0 प्रमुख अभियन्ता सिंचाई (यांत्रिक)  को अवमुक्त कर दिया गया है।
श्री यादव ने बताया कि जनपद फिरोजाबाद के 11 अदद राजकीय नलकूपों के निर्माण की योजना  हेतु  वर्ष 2012-13 के लिए 75.00 लाख रूपया अवमुक्त किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in