Categorized | लखनऊ.

श्री चै0 सत्य प्रकाश आर्य ने केन्द्र सरकार से विकास एवं आतंकवादी घटनाओं एवं साम्प्रदायिक दंगों, विकास तथा जन सामान्य एवं सरकार से जुड़े गम्भीर मुद्दों पर जानकारी चाही।

Posted on 20 March 2013 by admin

वरिष्ठ आर0टी0आई0 कार्यकर्ता एवं अखिल भारतीय विकास कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चै0 सत्य प्रकाश आर्य ने जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत केन्द्र सरकार से विकास एवं आतंकवादी घटनाओं एवं साम्प्रदायिक दंगों, विकास तथा जन सामान्य एवं सरकार से जुड़े गम्भीर मुद्दों पर जानकारी चाही है।
श्री आर्य ने पीएमओ के जन सूचना अधिकारी से जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत जानना चाहा है कि भारत में 01 जनवरी 2001 से 31 दिसम्बर 2012 तक मानव हत्या, बलात्कार, डकैती, लूट तथा भ्रूण हत्याओं के कितने केस दर्ज हुए? भारत में नाबालिग लड़कियों की शादी की क्या स्थित है? भारत में दहेज हत्याएं अभी तक कितनी हुयी हैं? भारत में आतंकवाद की कितनी घटनायें हुयी हैं तथा कितनी जन-धन की हानि हुयी है? भारत में अब तक कितने साम्प्रदायिक दंगे हुए तथा जन धन की कितनी क्षति हुयी? भारत में जातीय हिंसा के कितने मामले दर्ज हुए तथा कितना जानी व माली नुकसान हुआ? भारत में दलित महिलाओं से बलात्कार पर पूर्ण विवरण। भारत में छुआछूत की क्या स्थित है? भारत में कब-कब कहां-कहां नरसंहार हुए हैं तथा उनमें कितने लोगों की जाने गयी हैं? भारत में दलितों पर अत्याचार के कितने मामले दर्ज हुए हैं? भारत में बालश्रम, बाल मजदूरी की क्या स्थिति है? भारत में अब तक कितने किसानों ने आत्म हत्याऐं की हैं? भारत में कालेधन की क्या स्थित है? भारत का विदेशों में कितना कालाधन जमा है तथा किन व्यक्तियों का है? भारत में किन राजनीतिक, व्यवसायिक, किन मीडिया कर्मियों, किन न्यायालय कर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं तथा किन लोगों के खिलाफ मुकदमें दर्ज हुए हैं? भारत में आजादी के बाद से अब तक कितने घोटाले हुये हैं? भारत में गरीबी की क्या स्थिति है तथा गरीबी से तंग आकर अब तक किन लोगों ने आत्म हत्याएं की हैं? भारत में भुखमरी से कितने लोगों की मृत्यू हुयी है? भारत में साहूकारी कर्ज से तंग आकर अब तक कितने लोगों ने आत्म हत्याएं की हैं? भारत में कुपोषण की क्या स्थिति है तथा कुपोषण से कितनी मौते हुयीं हैं? भारत में चिकित्सा अभाव में अब तक कितनी मौते हुयी हैं? भारत में महिलाओं को प्रसव के दौरान चिकित्सा सुविधा न मिलने से कितनी महिलाओं की मांैते हुयी हैं? भारत में मजदूरों की क्या स्थिति है? भारत में बेरोजगारी की क्या स्थित है? भारत में अशिक्षा की क्या स्थिति है? अभी तक भारत में कितने लोग अशिक्षित हैं? भारत में अब तक कितना अनाज सड़ा है? भारत में 01 जनवरी 2001 से 31 दिसम्बर 2012 तक कितना अनाज आयात हुआ है? भारत में किसानों का कर्ज माफ करने में कितना घोटाला हुआ है? भारत में पीने के पानी की समस्या की क्या स्थित है, अभी तक पूरे देश में कहां-कहां शुद्ध व स्वच्छ पीने का पानी सरकार द्वारा उपलब्ध नहीं कराया जा सका है? भारत सरकार ने 01 जनवरी 2001 से 31 दिसम्बर 2012 तक अल्पसंख्यक कल्याण की क्या योजनायें घोषित की हैं? उन योजनाओं पर किस हद तक कार्यवाही हुयी है तथा अल्पसंख्यक समाज को किस हद तक लाभ मिला है वर्तमान समय में उन योजनाओं की क्या स्थिति है? भारत सरकार ने 01 जनवरी 2001 से 31 दिसम्बर 2012 तक अल्पसंख्यक कल्याण के लिए किन प्रदेश सरकारों को कितना धन आवंटित किया है? अल्पसंख्यक कल्याण की जिन योजनाओं के लिए भारत सरकार ने प्रदेश सरकारों को धन आवंटित किया है क्या उन योजनाओं में अल्पसंख्यक कल्याण हेतु आवंटित धन का सदुपयोग हुआ है? भारत के बंटवारे का निर्णय कब, कहां किन लोगों ने लिया? पूर्ण विवरण। भारत के बंटवारे में कितने जन-धन की हानि हुयी है? भारत के बंटवारे के लिए कौन लोग दोषी हैं?

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in