Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अवध क्षेत्र की बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय के माधव सभागार में सम्पन्न हुई।

Posted on 20 March 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अवध क्षेत्र की बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय के माधव सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के माल्यार्पण से हुई। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल ंिसह तोमर ने अवध क्षेत्र के 14 जिलों के निःवर्तमान जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, विभाग संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अवध क्षेत्र में विशेष रूप से फल पट्टी में 24 घण्टे बिजली आनी चाहिए। जब कि यहां मात्र 5-6 घण्टे बिजली उपलब्ध करायी जा रही है। भाजपा किसान मोर्चा रणनीति बनाकर फल पट्टी क्षेत्र के लिए समुचित बिजली आपूर्ति के लिए संघर्ष करेगा। श्री सिंह ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों के किसानों की अलग-अलग समस्यायें है। कुछ क्षेत्रों में किसानों का गन्ना मूल्य का पाँच हजार करोड़ रूपया बकाया है जिसमें कि पिछला बकाया तीन हजार करोड़ का है, लेकिन मिल मालिको द्वारा किसानों का भुगतान नही किया जा रहा है। इससे प्रतीत होता है कि मिल मालिक और प्रदेश सरकार के बीच संाठ-गंाठ है। श्री सिंह ने कहा कि जहां भी किसानों पर बैंको या अन्य किसी संस्था का ऋण बकाया है वहां तो सरकार जोर जबरदस्ती कर रही है और किसानों को जेल भेज रही है। जबकि मिल मालिको के साथ उसका दोस्ताना व्यवहार पीड़ा दायी है। उन्होंने कहा कि जहां कही भी किसान का गन्ना मूल्य बकाया है और उसपर किसी बैंक व अन्य संस्था का ऋण शेष है ऐसे किसान से ऋण अदायगी की प्रक्रिया तत्काल रोक दी जानी चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की जहां भी सरकारे है, जैसे छत्तीसगढ़, कर्नाटक में एक प्रतिशत ब्याज पर किसानों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। यदि भाजपा की केन्द्र में सरकार बनती है तो इस योजना को केन्द्र में भी लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि संसद में भूमिअधिग्रहण बिल,  पेस्टीसाइज बिल लम्बित है, इसमें भाजपा ने कुछ संशोधन प्रस्तुत किये है। श्री सिंह ने कहा कि उपरोक्त बिलों को भारतीय जनता पार्टी के संशोधनो सहित तत्काल पास किया जाये। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में धान और गेहू की खरीद में भारी घोटाला है, किसान आलू के उचित दाम के लिए परेशान है, नहरों का पानी टेल तक नही पहुंच रहा है, बिजली आती नही है, डीजल के दाम प्रतिमाह बढ़ रहे है, केन्द्र और प्रदेश सरकार किसानों की घोर उपेक्षा कर रही है। ऐसे में भाजपा किसान मोर्चा, किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी लड़ाई लड़ने की तैयारी में है। चीनी मिलों पर घरना, अलग-अलग क्षेत्रों में पद यात्रायें, और अन्त में किसानों की मांगो को लेकर जेल भरों आन्दोलन से भी किसान मोर्चा पीछे नही हटेगा। श्री सिंह ने कहा कि हम केन्द्र सरकार को विवश कर देगे की रंगराजन कमेटी की रिपोर्ट को जो किसानों के हित में नही है और मिल मालिको के पक्ष में है, उसे कूडेदान में डाल दे। श्री सिंह ने यह भी कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले वे भविष्य में प्रगतिशील किसान और कृषि विज्ञानिकों की कार्यशाला आयोजित कर किसानों को अधिक लाभ वाली कृषि तकनीक अपनाने एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने की कोशिश करेंगे। बैठक में बोलते हुए निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार शाक्य ने कहा कि गांव-गांव गोष्ठी कर किसानों को जागरूक किया जायेगा। विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने विचार रखे तथा जिले के किसानों की समस्या के प्रति ध्यान आकृष्ट किया। बैठक में  क्षेत्रीय महामंत्री भिखारी सिंह, जिलाध्यक्ष लखनऊ वीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा सुजीत सिंह टीका, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, शिवभूषण सिंह, श्रवण कुमार तिवारी, अजय बाजपेयी, स्वंयम्बर मिश्रा, परमेन्द्र विक्रम सिंह बाबा, संजय तिवारी, सियाराम वर्मा, लालसाहब सिंह(किसान मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष), मुकुन्द मोहन त्रिपाठी, शारदा नन्द सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक का संचालन भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री विवेक कुमार श्रीवास्तव ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in