Categorized | लखनऊ.

आपातकाल में डी0आई0आर0 एवं मीसा में बन्द लोकतन्त्र सेनानियों को आज एक सादे समारोह में 36 हजार रू0 की सम्मान राशि का चेक वितरित किया गया।

Posted on 20 March 2013 by admin

आपातकाल में डी0आई0आर0 एवं मीसा में बन्द लोकतन्त्र सेनानियों को आज एक सादे समारोह में 36 हजार रू0 की सम्मान राशि का चेक वितरित किया गया। इस अवसर पर उमानाथ बली प्रेक्षागृह में एक सादे समारोह का आयोजन किया जिसमें लखनऊ के प्रभारी मंत्री श्री शिव प्रताप यादव लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा, विधायक शारदा प्रताप शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित थे समारोह की अध्यक्षता पूर्व मंत्री भगवती सिंह ने की। इस समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री शिवप्रताप यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोकतन्त्र सेनानियों को तीन हजार रू0 मासिक सम्मान राशि देने का जो निर्णय लिया था उसी के तहत 12 महीने का चेक का वितरण आज किया जा रहा है। श्री यादव ने कहा कि लोकतन्त्र सेनानियों को सम्मान मिलने से लोकतन्त्र और अधिक मजबूत होगा। समारोह को सम्बोधित करते हुए लोकतन्त्र सेनानी कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि 25/26 जून 75 की अर्द्धरात्रि में देश में आपातकाल लगाकर जुल्म, अन्याय एवं अत्याचार करने की सारी सीमायें तोड़ दी गयी थी। जिसमें सभी नागरिक मौलिक अधिकार समाप्त कर दिये गये थे, तथा अखबारों पर सेन्सरशिप लगा दी गयी थी। श्री मेेहरोत्रा ने कहा कि लोकतन्त्र सेनानियों के महासग्रांम से देश में लोकतंत्र की बहाली हुयी थी। आपातकाल के बाद 29 वर्षों तक लगातार प्रयास के बाद श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने लोकतन्त्र सेनानियों को 2006 में सम्मान पेंशन तथा अल्प सुविधायें दी थी। श्री मेहरोत्रा ने बताया कि बसपा की भ्रष्ट एवं जालिम सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान राशि तथा सभी सुविधायें बन्द कर दी थी जिसके विरोध में लोकतन्त्र सेनानियों ने पांच वर्ष लगातार संघर्ष किया। लोकतन्त्र सेनानियों के संघर्ष के कारण प्रदेश में फिर से समाजवादी पार्टी की सरकार बनी जिसमें लोकतन्त्र सेनानियों को तीन हजार रू0 मासिक सम्मान पेंशन का निर्णय लिया। श्री मेहरोत्रा ने बताया कि 26 जून को लोकतंत्र सेनानियों का लखनऊ में विशाल सम्मेलन होगा उन्होनें लोकतन्त्र सेनानियों को दस हजार रू0 मासिक सम्मान राशि देने जिन लोकतन्त्र सेनानियों का निधन हो गया है, उनके आश्रित को सम्मान पेंशन राशि देने की मांग भी की।  समारोह को पूर्व मंत्री भगवती सिंह विधायक श्री शारदा प्रताप शुक्ला ने भी सम्बोधित किया बाद में प्रभारी मंत्री शिव प्रताप यादव ने पूर्व मन्त्री भगवती सिंह, विधायक शारदा प्रताप शुक्ला, विधायक रविदास मेहरोत्रा सहित 109 लोकतन्त्र सेनानियों को चेक वितरित किया।
बाद में सभी लोकतन्त्र सेनानियों ने पिछले 36 वर्षों में जिन सेनानियों की मृत्यु हो गयी है, उनके प्रति शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in