Categorized | लखनऊ.

एक बार फिर प्रदेष के विद्युत उपभोक्ताओं की जीत हुयी ।

Posted on 19 March 2013 by admin

वित्तीय पुनर्गठन योजना (एफ0आर0पी0) प्रस्ताव पर उ0 प्र0 पावर कारपोरेषन द्वारा नियामक आयोग से सैद्वान्तिक अनुमोदन माॅंगा गया था। उ0 प्र0 विद्युत नियामक आयोग द्वारा आज एफ0आर0पी0 का सैद्धान्तिक अनुमोदन इस षर्त के साथ प्रदान किया गया कि बिजली दर का प्रस्ताव / ए0 आर0 आर0 पर नियामक आयोग अपनें नियमों विनियमों के तहत निर्णय लेगा। इस आषय की जानकारी नियामक आयोग के सचिव श्री विकास चन्द्र अग्रवाल द्वारा उ0 प्र0 पावर कारपोरेषन को पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया गया है।
उ0 प्र0 राज्य विद्युत उपभोक्ता परिशद अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेष कुमार वर्मा नें कहा कि अन्ततः एक बार फिर प्रदेष के विद्युत उपभोक्ताओं की जीत हुयी है। सरकार यदि एफ0आर0पी0 प्रस्ताव, प्रस्तावित बिजली दर वर्श 2013 से वर्श 2024 तक पास करानें में कामयाब हो जाता तो प्रत्येक वर्श विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत दरों में बेतहासा वृद्धि होती जिसके विरोध में उपभोक्ता परिशद द्वारा 2 जनहित प्रत्यावेदन नियामक आयोग के अध्यक्ष श्री श्रीराम व सदस्या श्रीमती मीनाक्षी सिंह को सौपा गया था और एफ0 आर0 पी0 में वर्शवार क्रमागत बिजली दर में व्यापक बढोत्तरी के प्रस्ताव का विरोध किया गया था। नियामक आयोग द्वारा विद्युत अधिनियम, 2003 के तहत आज जो निर्णय सुनाया गया है उससे प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं में व्यापक खुषी की लहर है आज एक बार फिर यह साबित हो गया कि आयोग द्वारा कानून को सर्वोपरि रखा गया। उपभोक्ता परिशद अध्यक्ष अवधेष कुमार वर्मा नें कहा कि अब उपभोक्ता परिशद की लडाई कल से वर्श 2013-14 की प्रस्तावित बिजली दर पर षुरु होगी। वह दिन दूर नही जब फिर एक बार बिजली कम्पनियों को मुह की खानी पडेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in