Categorized | लखनऊ.

सपा का शासन जंगलराज का प्रतीक हो गया है - डा0 बाजपेयी

Posted on 19 March 2013 by admin

शेरगढ़ मथुरा में हुयी घटना की निन्दा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकंात बाजपेयी ने कहा कि लखनऊ में बैठकर अपराधों पर सरकार कड़े होने का बयान देती है उसके दूसरे दिन ही पुलिस की ज्यादती से दो-दो व्यक्तियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
डा0 बाजपेयी ने कहा कि सपा का शासन जंगलराज का प्रतीक हो गया है। कहीं पुलिस दबंगों द्वारा पीटी जा रही है दूसरी ओर कुंठित पुलिस आम नागरिकों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है। इसी का परिणाम है कि मथुरा में अपने खून पसीने की कमाई की फसल(सरसों) ले जा रहे किसान से जबरन वसूली की जा रही थी। सारा रूपया ले लेने के बाद अमानवीय पुलिस ने किसान को पीटना शुरू किया और जान बचाने के लिए भाग रहा किसान वाहन के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गयी।
डा0 बाजपेयी ने कहा कि इस घटना का विरोध कर रहे किसानों पर भी पुलिस ने फायरिंग एवं लाठीचार्ज किया। जिससे वहां भी एक किसान की मृत्यु हो गयी और कई लोग घायल हुए।
डा0 बाजपेयी ने उ0प्र0 शासन से घटना की सीबीआई जांच की मांग की एवं मुआवजे के रूप में दोनों मृतक किसानों के परिवार को 25 लाख एवं घायलों को 5-5 लाख रूपये देने की मांग की साथ ही साथ डा0 बाजपेयी ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए सपा सरकार की नीति-नीयत को जिम्मेदार बताया और मुख्यमंत्री को आगह किया कि भाजपा सरकारी गुण्डाराज के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in