Categorized | लखनऊ.

सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गम्भीर नहीं ।

Posted on 19 March 2013 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा है कि इस सरकार में प्रदेष की महिलाएं असुरिक्षत महसूस कर रहीं हैं। आगरा, शाहजहांपुर, मुरादाबाद तथा रायबरेली की घटनाओं ने सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी। सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गम्भीर नहीं है जिससे आये दिन प्रदेष में महिलाओं के ऊपर उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है।
श्री चैहान ने आगे बताया कि प्रदेष मंें कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़, बलात्कार, हत्याएं लूट जैसी घटनाओं की बाढ़ आ गयी है। सरकार व शासन कानून व्यवस्था को ठीक करने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है क्योंकि सत्ता में बैठे विधायक, सांसद व मंत्री अपराधों में लिप्त है जिससे सत्ता की धार दिन प्रतिदिन कुन्द होती जा रही है।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष प्रवक्ता प्रो0 के0के0 त्रिपाठी ने बताया कि नौजवान मुख्यमंत्री को प्रदेष की कानून व्यवस्था से कुछ लेना-देना नहीं है उनकी आंँखों पर सत्ता की पटट्ी चढ़ चुकी है जिससे महिलाओं पर हो रहे अत्याचार उन्हें दिखाई नहीं पड़ रहा है। राष्ट्रीय लोकदल सरकार से मांग करता है कि प्रदेष में महिलाओं पर बढ़ती घटनाओं को संज्ञान में लेकर तत्काल प्रभाव से रोक लगाये वरना राष्ट्रीय लोकदल संघर्ष के लिए बाध्य होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in