Categorized | लखनऊ.

वोट के लिए कांगे्रस व सपा किसी हद तक जाने को तैयार है चाहे उसका जो परिणाम हो।

Posted on 19 March 2013 by admin

जेलों में बंद बेगुनाह मुसलमान रिहा होगें कहते हुए मुलायम सिंह ने सपा की तुष्टिकरण नीति को और पुख्ता किया है। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि मुलायम सिंह  के बयान को अगर दूसरे अंदाज में कहा  जाये तो उसका अर्थ है कि बहुसंख्यक हिन्दू वर्ग के बेगुनाहों को जेल में रहना होगा।
डा0 बाजपेयी ने मुलायम सिंह को आगह करते हुए कहा कि वर्तमान सपा सरकार की तुष्टिकरण की नीति के नाते प्रदेश का अमन-चैन भंग हो गया है एक साल के अन्दर प्रदेश 34 बार दंगों की आग की भंेट चढ़ चुका है। मुलायम सिंह ने सड़क से लेकर संसद तक मुसलमानों के हितों की लड़ई लड़ने का वचन दिया है। मै उनसे पूछना चाहता हूँ उत्तर प्रदेश के अन्य वर्ग के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक दृष्टि से पिछडे़ लोगों के हितों की लड़ाई कौन सी सरकार लड़ेगी। आगे श्री बाजपेयी ने कहा कि सपा की सरकार को वोट देने वाले बहुसंख्यक वर्ग के लोगा मुलायम सिंह के इस बयान के बाद अपनों को ठगा महसूस कर रहे है।
डा0 बाजपेयी ने कहा कि सपा की वर्तमान सरकार ने जन्म से लेकर मृत्यु तक यहां तक अपराधियों को भी धार्मिक आधार पर बांट दिया है। कहीं मुसलमानों के वोट के लालच में कांगे्रस के भी केन्द्रिय मंत्री कूद पड़े है।
डा0 बाजपेयी ने कांगे्रस के विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के बयान ”आंध्र की तर्ज पर आरक्षण के पक्षधार” पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज वोट के लिए कांगे्रस व सपा किसी हद तक जाने को तैयार है चाहे उसका जो परिणाम हो।
डा0 बाजपेयी ने प्रदेश एवं केन्द्र सरकार को आगह किया कि जनता दोनों सरकारो की नीति एवं नीयत देख रही है जिसका अंजाम उन्हें लोकसभा चुनाव में भोगना पड़ेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in